Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ADA उपाध्यक्ष ने टाउनशिपों और टोल प्लाजा का किया निरीक्षण:कार्य में लापरवाही पर लगाई फटकार, फूड कोर्ट पर मिली गंदगी

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा ADA द्वारा विकसित की जा रही 10 टाउनशिपों, इनर रिंग रोड फेज-2 पर निर्माणाधीन नवीन टोल प्लाजा और फूड कोर्ट का उपाध्यक्ष ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उम्मीद के मुताबिक विकास कार्य न होने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। मौके पर 45 मीटर मास्टर प्लान रोड के पार्ट-ए के ठेकेदार न मिलने पर नाराजगी जताई। ठेकेदार को निर्देश दिए गए कि मशीनों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य में गति लाते हुये कार्य निर्धारित समयावधि में मानकों के अंतर्गत पूर्ण कराया जाए। टाउनशिप-7 (नर्मदापुरम) के आंतरिक विकास कर रही फर्म द्वारा तेजगती ना लाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। निर्देश दिए गए कि कार्य में मशीनों की संख्या बढाते हुए कटिंग एवं समतलीकरण का कार्य प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए। इसके बाद इनर रिंग रोड प्रथम चरण के रहनकलां टोल प्लाजा पर एडीए द्वारा इनर रिंग रोड के दोनों ओर संचालित फूड कोर्ट का निरीक्षण किया। फूड कोर्ट के बाहर लगी हुई अवैध दुकानों को हटाया जाए के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान काफी गंदगी और अव्यवस्था पाई गई। जहां संचालनकर्ता फर्म से फूड कोर्ट का संचालन निरस्त करते हुए उक्त का कब्जा वापस लिए जाने की कार्यवाही की। निर्देश दिए गए कि टोल के आसपास की रोड की स्ट्रेंथिंग के लिए 100-100 मीटर की लंबाई में आरसीसी कार्य का पृथक से आगणन मुख्य अभियंता द्वारा तैयार कराया जाए। फास्टैग की निविदायेँ शीघ्र आमंत्रित की जाए। टोल के दोनों ओर एडीए का लोगो लगवाया जाए। नवीन टोल प्लाजा के अवशेष सीसी एवं फास्टैग इत्यादि समस्त कार्यों को जून-2026 तक उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के विवान अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप:प्रबंधन बोला- आरोप निराधार मरीज को था शुगर, इसलिए इलाज में समस्या
    Next Article
    कुशीनगर में मशाल जुलूस के साथ सड़कों पर उतरे शिक्षक:पड़रौना में टीईटी से छूट की मांग, आंदोलन न्यायपालिका तक ले जाने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment