Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ADM ने बाढ़ तैयारियों की समीक्षा की:संतकबीर नगर में 10 मई तक विस्तृत कार्य योजना उपलब्ध कराने के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान आगामी बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ और बांधों के कटान से बचाव एवं सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने राप्ती और घाघरा जैसी बाढ़ संवेदनशील नदियों के आसपास के इलाकों में तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को बांधों, बाढ़ चौकियों, आश्रय स्थलों और संक्रामक बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी विभागों को 10 मई तक अपनी विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य योजना प्रस्तुत करने से पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और बांधों का स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ प्रबंधन और आवश्यक व्यवस्थाओं का लगातार निरीक्षण करने को कहा। साथ ही, संभावित समस्याओं की जानकारी के लिए स्थानीय लोगों से संपर्क कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में बाढ़ अधिकारी/अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड ने अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी ने बांधों की मरम्मत का कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत राज विभाग को शत-प्रतिशत हैंडपंपों को क्रियाशील रखते हुए स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ के दौरान संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए आवश्यक जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से धनघटा एवं मेंहदावल तहसील में बाढ़ से प्रभावित हो सकने वाले ग्रामीणों और उनके पशुओं को बाढ़ के दौरान व्यवस्थित करने हेतु राहत शिविरों की स्थापना और संचालन से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उनकी जिम्मेदारियों और विभागीय कार्यों के विषय में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत तहसील में समस्या समाधान दिवस:22 शिकायतें दर्ज, 4 का मौके पर निस्तारण किया
    Next Article
    20 अप्रैल को हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति की महापंचायत:लव जिहाद के विरुद्ध जन आंदोलन, हिंदू बेटियों को बरगलाया जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment