Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफगानिस्तान ने अपने आखिरी मैच में कनाडा को हराया:इब्राहिम जादरान ने 95 रन बनाए, मोहम्मद नबी को 4 विकेट

    21 hours ago

    1

    0

    अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार के आखिरी मैच में कनाडा को 201 रन का टारगेट दे दिया। कनाडा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 200 रन बनाए। इब्राहिम जादरान ने 95 रन बनाए। उन्होंने 7 चौके और 5 छक्के लगाए। कनाडा ने 19 ओवर में 8 विकेट पर 117 रन बना लिए हैं। जसकरन सिंह और अंश पटेल पिच पर हैं। दिलोन हेलिगर (3 रन) को मोहम्मद नबी ने कैच आउट कराया। उन्होंने हर्ष ठाकेर (30 रन), निकोलस किर्टन (10 रन) और युवराज समरा (17 रन) को भी पवेलियन भेजा। राशिद खान ने साद बिन जफर (28 रन) और श्रेयस मोव्वा (2 रन) के विकेट लिए। करियर का आखिरी मैच खेल रहे नवनीत धालीवाल जीरो पर आउट हुए। उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने दरविश रसूली के हाथों कैच आउट कराया। दिलप्रीत बाजवा (13 रन) को मुजीब उर रहमान ने बोल्ड किया। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नाईब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, अब्दुल्लाह अमजदजई, जियाउर रहमान। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, दिलोन हेलिगर, जसकरन सिंह, कलीम सना और अंश पटेल। ------------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सलमान खान के पिता सलीम खान की हालत स्थिर:ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था
    Next Article
    देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता ने Axis बैंक से दिया इस्तीफा, शेयर किया भावुक मैसेज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment