Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अफेयर से परेशान बाप ने बेटी को मार डाला:लखनऊ में दोस्त संग कार के भीतर गला दबाया, तेजाब से चेहरा जलाकर बाराबंकी में फेंका

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए चेहरे को तेजाब से जला दिया। शव को बाराबंकी में कुर्सी रोड के किनारे फेंक दिया। इसके बाद बेटी के लापता होने की कहानी रचते हुए IGRS पर शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है। पिता ने बताया है कि बेटी कई लड़कों से बातचीत करती थी। 2025 में एक लड़के के साथ भाग गई थी। उसके अफेयर से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। घटना चिनहट थाना क्षेत्र के धावा का है। किशोरी की पहचान 16 साल की चांदनी चौबे के रूप में हुई है। अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम… डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि 16 अप्रैल धावा चिनहट निवासी विजय कुमार चौबे (34) ने IGRS के जरिए अपनी 16 साल की बेटी चांदनी के लापता होने की सूचना दी। IGRS की शिकायत के आधार पर चिनहट पुलिस 18 अप्रैल को विजय कुमार के घर पहुंची। विजय कुमार घर पर नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि वह खुद ही बेटी को अपने साथ लेकर गया था। इस पर पुलिस ने विजय कुमार को फोन करके संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद आया। चांदनी 2025 में एक युवक के साथ भागकर गई थी। इस वजह से पुलिस युवक के घर भी गई। युवक अपने घर पर मिला। उसने बताया कि चांदनी से 13 अप्रैल को फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि पिता के साथ झाड़-फूंक के लिए जा रही है। कॉल मत करना। उसके बाद से उससे संपर्क नहीं हुआ। इस पर चांदनी पिता के ऊपर शक गहराया। सर्विलांस की मदद ली गई तो 19 अप्रैल को विजय कुमार की लोकेशन गोंडा स्थित ससुराल में मिली। 19 अप्रैल को उसे उसकी ससुराल से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान (45) के साथ मिलकर बेटी की हत्या करने की बात कबूल की। उसके बाद उसके दोस्त अब्दुल मन्नान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पिता का कबूलनामा पढ़िए… पिता विजय कुमार चौबे ने पुलिस की पूछताछ में बताया- बेटी वंदना चौबे कई लड़कों से बातचीत करती थी। एक युवक के साथ 2025 में भाग गई थी। जिसका चिनहट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। करीब 15 दिन बाद पुलिस ने बेटी को बरामद करके परिवार को सौंप दिया था। इसके बाद भी बेटी लगातार उस युवक से बात कर रही थी। 13 अप्रैल को प्लान के तहत किराए पर कार लेकर दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ बेटी को झाड़-फूंक के बहाने बाराबंकी ले गया। रात में ढाबे पर रूका। 14 अप्रैल को कार से उसे लेकर शारदा नहर के किनारे बड्डूपुर, कुर्सी रोड, बाराबंकी पहुंचा। कार में सो रही बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी ने विरोध किया, लेकिन मैंने और दोस्त मन्नान ने उसकी जान निकलने तक गला दबाए रखा। उसके बाद शव को नहर में फेंकने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों के आने की वजह से ऐसा नहीं कर पाया। इस पर बेटी के चेहरे को तेजाब से जलाकर सड़कर किनारे ही फेंक दिया। बाराबंकी पुलिस को मिला था शव डीसीपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि विजय कुमार चौबे ने अपना जुर्म कबूल किया। उसके बाद बाराबंकी पुलिस से संपर्क किया गया। बाराबंकी पुलिस को चांदनी की तस्वीर भेजी गई। बाराबंकी पुलिस ने बताया कि 15 अप्रैल को शारदा नहर के किनारे बड्डूपुर, कुर्सी रोड पर चांदनी का शव मिला था। उसकी पहचान करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर तीन दिन बाद अज्ञात में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि चिनहट थाना पुलिस बाराबंकी पुलिस से पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्य लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। ----------------- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में भीषण गर्मी, तापमान 41°C के पार:लोग छाता और गमछा ओढ़कर निकले; स्कूलों से घर जा रहे बच्चे परेशान लखनऊ में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। आज सोमवार को सुबह तेज धूप निकली। सुबह से हल्की पछुआ हवाओं ने मौसम में गर्मी बढ़ा दी। दोपहर 12:30 बजे शहर का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। पैदल चलने वाले लोग छाता और गमछा ओढ़कर ही बाहर निकलते दिखे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिस्ट्रीशीटर अपराधी से पुलिस की मुठभेड़:दो अन्य साथी गिरफ्तार, 23 मुकदमे दर्ज, एसपी ने दिया 25 हजार का इनाम
    Next Article
    कमिश्नर साहब ने बताया, ड्रग्स कैसे जुबान पर रखें:तहसीलदार राखी शर्मा के चक्कर में रोया दिव्यांग; बिटिया का इनाम खा गए अफसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment