Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्निकांड के बाद कार्यवाही:होटल में आग लगने के बाद जागा MVDA , आवासीय भवन के नाम पर बने सिद्ध विनायक होटल को किया सील

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में नव निर्मित होटल में लगी आग के बाद मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारीयों की नींद खुली। आवासीय एरिया में बने होटल पर कार्यवाही करते हुए सील कर दिया गया। होटल में बुधवार को ओपनिंग होते ही शॉर्ट सर्किट होने की बजह से आग लग गयी थी। बुधवार को रूकमणी विहार आवासीय योजना, वृंदावन के आवासीय भूखण्ड सं एस-1/108 में शार्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटना घटित हुई थी। इस होटल का नक्शा सं MVDA/BP/24-25/0581 23 अगस्त 2024 को श्रीमती सुधा अग्रवाल, हरिओम तथा कन्हैया लाल द्वारा आवासीय भवन के रूप में स्वीकृत कराया था। मानचित्र स्वीकृति होने के बाद भवन का निर्माण किया गया। निरीक्षण के बाद पाया गया कि भवन मानचित्र स्टिल्ट तथा तीन मंजिल का स्वीकृत है। स्थल पर स्टिल्ट तथा तीन मंजिल बनी है। आवासीय एरिया में बनाया था होटल विकास प्राधिकरण से नक्शा आवासीय में पास कराने के बाद भूखंड पर होटल तैयार कर लिया गया। भवन के सैटबैक में विचलन है तथा स्टिल्ट पर पार्किंग के स्थान पर हॉल व कमरे बनाये गए । आवासीय के विपरीत गेस्ट हाउस तैयार किया गया था। गुरुवार को प्राधिकरण की टीम ने परिसर को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा-28क (1) के अन्तर्गत सीलबन्द कर दिया । 3 J E से मांगा स्पस्टीकरण विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष सिंह ने बताया इस भवन के हुए निर्माण के समय में MVDA के प्रवर्तन सैक्टर में रहे अवर अभियन्ता दिनेश गुप्ता, मनोज अग्रवाल एवं अनिल सिंघल से स्पष्टीकरण मांगा गया है । उपाध्यक्ष मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण लक्ष्मी एन ने बताया रुक्मणी विहार आवासीय योजना एवं चैतन्य विहार आवासीय योजना में आवासीय भू-उपयोग के विपरीत बनाये जा रहे या बन चुक भवनों की जांच के लिए अभियन्ताओं की टीम सचिव, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में गठित की है। वहीँ इस मामले की जांच D M सी पी सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है। ओपनिंग के दिन ही लगी थी आग वृंदावन के रुक्मणि बिहार इलाके में बने सिद्धि विनायक होटल में बुधवार की शाम को उस समय आग लग गयी जब उसकी कुछ देर पहले ही ओपनिंग हुई थी। ओपनिंग सेरेमनी में गेस्ट आये हुए थे। आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गयी। आग ने पूरे होटल को कुछ ही देर में अपने कब्जे में ले लिया था। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया था। 24 कमरे के होटल में लगी आग में 3 बच्चे झुलस गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में 3 पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई 2.60 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त
    Next Article
    डीएल निर्माण में वसूली पर 25 जिलों में जांच:परिवहन आयुक्त ने एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने का जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment