Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अग्र मिलन समिति का हुआ होली मिलन:कर्मयोगी एनक्लेव में आयोजन, वरिष्ठ नागरिकों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

    1 hour ago

    1

    0

    कमला नगर स्थित कर्मयोगी एनक्लेव के डॉ. राम नर्मदा परशुराम सेवा सदन में अग्र मिलन समिति, कर्मयोगी एक्सटेंशन द्वारा चतुर्थ होली मिलन एवं वृद्धजन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई और समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कामता प्रसाद अग्रवाल, कौशल किशोर सिंघल, सुरेश चंद्र गर्ग, समिति अध्यक्ष पवन बंसल और पार्षद चंचल बंसल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में वृंदावन से आए कलाकारों ने भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवी बना दिया। फूलों की होली और अबीर-गुलाल के बीच लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। समिति अध्यक्ष पवन बंसल ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है। कार्यक्रम में मंजू अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, दर्शन रानी अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, त्रिवेणी देवी, राजरानी, डीडी सिंघल, मिथिलेश सिंघल, राजरानी अग्रवाल, पुष्पा रानी, सतीश चंद्र अग्रवाल और शांति देवी को शॉल, स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विजय शिवहरे, मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक छोटेलाल वर्मा, राकेश गर्ग, महेश गोयल, राजकुमार गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संजय अग्रवाल (तोता भाई), विजय अग्रवाल, गिरीश चंद्र अग्रवाल, प्रमेंद्र गर्ग, पवन अग्रवाल, हरीश गोयल, दिनेश चंद्र मंगल, सुमित गर्ग, उमेश गर्ग, संचित गोयल, सचिन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और शुभम अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल-ईरान जंग का हर अपडेट, वॉर रूम में देखिए युद्ध की महाकवरेज
    Next Article
    मासूम की हत्या में तीसरी बार जमानत खारिज:रेप के बाद गला दबाया था गोरखपुर की अदालत ने सुनाई है उम्रकैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment