Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंगीठी में कुकिंग ऑयल की जगह केरोसिन डाला, महिला झुलसी:बचाते समय पति भी जला; दार्जिलिंग हनीमून मनाने गया था कपल

    17 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल दार्जिलिंग के सिटोंग में गुरुवार रात एक होमस्टे के बारबेक्यू में आग लग गई। इसमें नवविवाहिता 60% झुलस गईं। उन्हें बचाने की कोशिश में पति भी झुलस गया। महिला को इलाज के लिए सिलीगुड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, बारबेक्यू में कुकिंग ऑयल की जगह केरोसिन डालने से आग भड़की। परिवार ने कुर्सियॉन्ग थाने में होमस्टे के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। समीर दास को शुरुआती इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जबकि निकिता की हालत गंभीर है। पहले देखिए हादसे की 4 तस्वीरें… हनीमून मनाने के लिए सिटोंग गया था दंपती निकिता और समीर वेस्ट बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के चोपड़ा के रहने वाले हैं। दोनों ने करीब दो महीने पहले शादी की थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों कई साल से रिश्ते में थे। शादी के बाद वे कुछ दिन पहले हनीमून के लिए सिटोंग पहुंचे थे। होमस्टे की CCTV फुटेज में कुछ डालने के बाद बारबेक्यू की आग तेजी से फैलती दिख रही है। इसके बाद निकिता के कपड़ों में आग लग गई। फुटेज में समीर अपनी टी-शर्ट उतारकर निकिता के शरीर पर लगी आग बुझाते दिख रहे हैं। वे उन्हें बचाने की कोशिश में खुद भी झुलस गए। निकिता के पति ने आरोप लगाया कि बारबेक्यू पर टर्पेंटाइन ऑयल डालने के बाद आग लगी। वहीं, होमस्टे के मालिक निहाल अयान ने कर्मचारी की लापरवाही मानी है। निहाल अयान के मुताबिक, कर्मचारी ने कुकिंग ऑयल की जगह केरोसिन डाल दिया था। परिवार ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए परिवार ने आरोप लगाया कि होमस्टे में सुरक्षा के जरूरी इंतजाम नहीं थे। घटना के बाद होमस्टे संचालकों ने मदद भी नहीं की। निकिता को अस्पताल ले जाने के लिए जो गाड़ी बुलाई, वह भी करीब 40 मिनट बाद पहुंची। निकिता को पहले पास के अस्पताल ले जाया गया। बाद में उन्हें सिलीगुड़ी के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। निकिता की हालत गंभीर है। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… अस्पताल में नर्सों ने मंडप सजाया, दूल्हे ने मांग भरी: कानपुर में मेहंदी रस्म पर दुल्हन झुलसी, दूल्हा बोला- हमेशा साथ निभाऊंगा कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में बॉलीवुड फिल्म ‘विवाह’ जैसा सीन दिखा। अस्पताल का पूरा वार्ड शादी के मंडप की तरह सजा था। आग से बुरी तरह झुलसी दुल्हन बेड पर पड़ी थी। उसे तकिए का सहारा देकर थोड़ा उठाया गया। दरअसल, कानपुर में शादी से एक दिन पहले घर में लगी आग में दुल्हन बुरी तरह झुलस गई थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शादी 14 मई को होनी थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी:BMC ने 278 लोकेशन पर 383 तालाब बनाए, 25 हजार वॉलेंटियर तैनात
    Next Article
    सुप्रीम कोर्ट की सलाह- युवा वकील सीनियर्स से ट्रेनिंग लें:उनके बिना पेशे की बारीकियां नहीं जान सकते, कोर्ट में क्या नहीं बोलना यह भी सीखेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment