Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AIRTEL ने 4300 नए 5G टॉवर शुरू किए:34 मिलियन आबादी तक सर्विस मुहैया कराने का दावा, अनलिमिटेड डेटा प्लान भी लॉन्च

    2 hours ago

    1

    0

    भारती एयरटेल ने पिछले 12 महीनों में यूपी ईस्ट में 4300 से अधिक नई 5G साइट्स स्थापित की हैं। बड़े पैमाने पर किया गया यह नेटवर्क विस्तार यूपी ईस्ट सर्कल के सभी 48 जिलों में हुआ है। कंपनी का दावा हैं कि इस पहल से शहरी केंद्रों के अलावा कस्बों और दूरदराज के गांवों में रहने वाले 34 मिलियन लोगों को कवर किया गया है। औसतन 12 नई साइट्स हर रोज जोड़ते हुए AIRTEL ने हाई स्पीड कनेक्टिविटी के इस तेज रोलआउट को हासिल किया हैं। इन महानगरों में फैला 5G का जाल लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या और झांसी सहित सभी जिलों में ग्राहक इस विस्तारित नेटवर्क का सीधे लाभ उठाएंगे। कंपनी का दावा हैं कि यह बढ़ा हुआ कवरेज हाई स्पीड 5G सेवाओं को शहरी और ग्रामीण बाजारों के नागरिकों, छात्रों, सूक्ष्म उद्यमियों, एंटरप्राइज और सरकारी संस्थानों तक मुहैया कराएगा। तैयार हुआ मजबूत डिजिटल बैकबोन भारती एयरटेल, यूपी ईस्ट के CEO अमित गुप्ता ने कहा कि यूपी ईस्ट एयरटेल के सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है, और यह विस्तार पूरे क्षेत्र में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पिछले एक वर्ष में हमने 4300 से अधिक नई 5G साइट्स स्थापित की है, जिससे एक मजबूत डिजिटल बैकबोन तैयार हुआ है। बड़े पैमाने पर किया गया रोलआउट ये सुनिश्चित करता है कि प्रमुख शहरी केंद्रों, तेजी से विकसित हो रहे कस्बों और दूरस्थ ग्रामीण समुदायों में रहने वाले लाखों लोग अपनी दैनिक डिजिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए तेज और विश्वसनीय कनेक्टिविटी का लाभ उठा सकें। एयरटेल के लिए ये क्षेत्र आज भी प्रमुख फोकस क्षेत्र बना रहेगा, और नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, विस्तारित कवरेज और बेहतर ग्राहक अनुभव के लिए यहां निवेश जारी रहेगा। नया प्लान भी लॉन्च CEO अमित गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों को निर्बाध डिजिटल एक्सेस प्रदान करने के लिए एयरटेल अब स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अपने ₹399 के रिचार्ज पैक में 28 दिनों के लिए पूरी तरह अनलिमिटेड डेटा प्लान प्रदान कर रहा है, जिसमें 24 घंटे के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल है, जिसे इस प्रकार दे किया गया है कि उपयोगकर्ता बिना डेटा लिमिट की चिंता के सहज स्ट्रीमिंग, पढ़ाई, काम करने और जुड़े रहने का अनुभव प्राप्त कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PCS अफसर ज्योति बोलीं- तलाक होकर रहेगा:2 महीने में केस फाइनल होगा; सफाईकर्मी पति के साथ रहने की अफवाह फैली थी
    Next Article
    संत प्रेमानंद महाराज से मिलने की चाहत:90 kM कमर से खींची गाड़ी, 4 दिन में तय किया आगरा से वृंदावन का सफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment