Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Aizawl ने Swachh Survekshan में जीता मिजोरम के सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान

    8 hours ago

    1

    0

    आइजोल ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में ‘मिजोरम का पहला स्वच्छ शहर’ पुरस्कार जीता है, जिसे राज्य की राजधानी में किए जा रहे साफ-सफाई संबंधी प्रयासों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आइजोल को यह पुरस्कार नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में दिया गया।उन्होंने बताया कि आइजोल के महापौर एच लालरेमटलुआंगा और शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन (यूडी एंड पीए) विभाग के अधिकारी पुरस्कार ग्रहण करने के लिए समारोह में शामिल हुए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कराया जाने वाला ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ 2016 से ही देश भर के शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों का आकलन कर रहा है। इस वार्षिक सर्वेक्षण का उद्देश्य शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और उन्हें अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता तथा समग्र साफ-सफाई में सुधार के लिए प्रोत्साहित करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sonia Gandhi के संस्मरण पर विवाद, कश्मीर में CRPF पर हमला और दूध के बढ़े दाम
    Next Article
    Supreme Court ने BNSS नोटिस बोर्ड हटाने पर दी सफाई, कहा आवाजाही न रुके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment