Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:कानपुर देहात में सीएचसी में मृत घोषित, परिजनों में शोक का माहौल

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में झींझक-कंचौसी कैनाल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को झींझक सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान औरैया जनपद के थाना सहायल निवासी 40 वर्षीय राजेश पुत्र अग्नू के रूप में हुई है। राजेश सहायल से अपनी बहन के घर झींझक आ रहे थे। सरदारपुर गांव के सामने रात करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और राजेश की पहचान की। परिजनों के अनुसार, राजेश की तीन बेटियां रश्मी, काके और अंजली तथा एक बेटा अंकुश है। उनकी पत्नी का नाम मिथलेश है। इस हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। राजेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह आज ही अपने घर आए थे और झींझक जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। झींझक चौकी पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में खत्म-ए-कुरआन का आयोजन:खानकाहे नूरिया रज़विया में मुल्क में अमन-चैन की दुआएं
    Next Article
    इजराइल-ईरान संकट के बीच लखनऊ पहुंचीं फ्लाइट्स:9 उड़ानें बहाल की गईं, खाड़ी देशों के लिए कई विमान रवाना भी किए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment