Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दादा-पोते की मौत:फिरोजाबाद में मुकदमे की तारीख पर पेश होने के लिए घर से निकले थे

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर सड़क हादसे दादा-पोते की दर्दनाक मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर इमलिया ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दादा ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी। देखें 2 तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला धीर निवासी 79 वर्षीय राजेंद्र सिंह अपने 24 वर्षीय पोते विवेक पुत्र राजकुमार के साथ सोमवार सुबह जिला मुख्यालय दवरई गए थे। दोनों एक पुराने मुकदमे की तारीख पर पेश होने के लिए घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार, अदालत में कार्यवाही पूरी करने के बाद वे दोपहर में गांव लौट रहे थे। दोपहर करीब 2:30 बजे जब दोनों नेशनल हाईवे से होते हुए नगला इमलिया मोड़ के पास स्थित ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी पीछे या सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार दूर जा गिरे। मौके पर मचा हड़कंप, लोगों की भीड़ जुटी हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। सड़क पर खून से लथपथ पड़े दोनों को देख वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी और राहत कार्य शुरू किया। पोते की मौके पर मौत प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में तड़प रहे थे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत एंबुलेंस द्वारा सिरसागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। सीएचसी में डॉक्टरों ने राजेंद्र सिंह का उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस तरह कुछ ही समय के अंतराल में दादा-पोते दोनों की मौत हो गई। जैसे ही हादसे की खबर गांव नगला धीर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि विवेक परिवार का युवा सदस्य था, जिससे घर की कई जिम्मेदारियां जुड़ी थीं। वहीं राजेंद्र सिंह परिवार के बुजुर्ग और मार्गदर्शक थे। दोनों की एक साथ मौत से गांव में शोक की लहर है। मौके पर पहुंचे अधिकारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिरसागंज अनिवेश कुमार, एसडीएम धर्मवीर भारती और थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल सांसद बर्क बोले- विपक्ष का वोट न बंटे:बंगाल में ममता को समर्थन जरूरी, BJP को रोकना प्राथमिकता
    Next Article
    सजेती में 40 बीघा गेहूं की फसल जली:कोरियां-डेबरी गांव के बीच हादसा, SDM ने राजस्व टीम को आकलन करने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment