Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय बोले- मोदी को बनारस में जमींदोज कर दूंगा:कानपुर में कांग्रेस अध्यक्ष का बयान, कहा, मैं तो चट्‌टान की तरह खड़ा हूं

    4 hours ago

    2

    0

    ‘लिख लेना मेरी बात, मैं चट्टान बनकर खड़ा हूं। मोदी को जमींदोज कर दूंगा बनारस में। मैं समझौतावादी नहीं हूं। पीछे नहीं हटता। कोई माई का लाल मुझे खरीद नहीं सकता धरती पर। मैं तो लड़ूंगा। लड़ रहा हूं। पर यह आपके हाथ से चीजें निकल जाएंगी। फिर अजय राय नहीं मिलेगा।’ ‘40 साल से सत्ता में नहीं हो न। आगे भी कितने दिन तक नहीं रहोगे, अब इसका इंतजार करते रहना। आज कोई लड़ने वाला है, संघर्ष करने वाला मिला है। साथ दो। पद मिलेगा, क्या मिलेगा यह ऊपर वाला जानता है। अगर आप सद्भाव बनाकर रखना चाहते हैं तो मिलकर रहिए।’ यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। वह कानपुर के जाजमऊ स्थित एमराल्ड गुलिस्तान में रविवार की शाम सद्भावना बैठक में शामिल होने आए थे। यहां कार्यकर्ता आपस में एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी करने लगे तो उन्होंने सबको झिड़कते हुए यह बातें कहीं। 2 तस्वीर देखिए… सद्भावना बैठक में कार्यकर्ता बीच में बोले तो भड़क गए टेनरी संचालकों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अजय राय ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है। उनका एक ही एजेंडा है, भाई-भाई को लड़ा दो। जाति-धर्म पर भटकाओ। यह सरकार हमारे देश के ताने-बाने को खराब कर रही है। यह बैठक इसी लिए हो रही है कि आपस में सद्भाव बने। लोग मिलजुकर रहें। कांधे से कांधा मिलाकर चलें। अजय राय अपनी बात कह रहे थे कि कुछ कार्यकर्ता आपस में बात करने लगे, इस पर वह भड़क गए। बोले, कि चुप रहिए तो बोलूं, नहीं तो रख दूं। दिन-रात मेहनत हो रही है। इतना समय आप बात कर रहे हैं। यह इसका समय नहीं है। दिन-रात आपलोग नहीं लगेंगे, तो हमारा बोलना बेकार है। इसके बाद वह लगातार तीखें शब्दों के साथ भाषण देते रहें। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लेकर बनारस में जमींदोज करने की बात कही। बोले कि इनको हटाना, इनको भगाना आप सबकी जिम्मेदारी है। अगर कांग्रेस आप कांग्रेस का खून हो तो, अगर आप सद्भाव बनाना चाहते हो तो मिलकर रहो। मोदी जी की रैली में खाना कैसे पका अजय राय ने कहा कि सिलेंडर व्यापारी, होटल और शादियों में सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कल जेवर में मोदी जी उद्घाटन करने पहुचें थे। वहां खाने का इंतज़ाम कैसे हुआ। सिलेंडर कहां से आया। बच्चियों की शादी, गरीब, व्यापारी के लिए सिलेंडर नहीं है। इसका जवाब पीएम मोदी को देना पड़ेगा। भाजपा ने पूरे देश को लूट डाला है। चुनाव से पहले 7 एयरपोर्ट का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था। इनमें से 6 बंद हो गए और अयोध्या में सिर्फ एक फ्लाइट मिल रही है वो भी दिल्ली की। सरकार बनने पर चमड़ा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर चमड़ा उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कई सारे काम गुजराती को दे दिए गए और आने वाले समय में देखना जाजमऊ का चमड़ा व्यापार भी उन्हें सौपा जाएगा और आप सभी लोग उनके कर्मचारी हो जाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला, मानेश दीक्षित, अभिषेक दीक्षित, उत्कर्ष दीक्षित समेत अन्य लोग मौजूद रहें। ------------ यह खबर भी पढ़िए… अखिलेश बोले- नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन बेचने के लिए किया:जिसने हमारा घर गंगाजल से धुलवाया, वो दर्द नहीं समझ सकते अखिलेश यादव ने रविवार को नोएडा के दादरी में समाजवादी समता भाईचारा रैली को संबोधित किया। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर उन्होंने तंज कसा कि यूपी के 7 में से 6 एयरपोर्ट बंद हो गए हैं। कम से कम यह वादा करते जाते कि उद्घाटन के बाद इसे बेचा नहीं जाएगा। लगता तो ऐसा है कि यह उद्घाटन ही बेचने के लिए किया गया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी सरकार ने 9 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए:रवि रंजन स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव बने, अनुराग यादव पर गिरी फर्जी एमओयू की गाज
    Next Article
    कन्नौज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने फांसी लगाई:पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में दी जान, पति-पत्नी के बीच हुई थी कहासुनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment