Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अजय राय-विकास नगर अग्निकांड पीड़ित को सरकार मुआवजा दे:बोले- हादसा बेहद दर्दनाक, कांग्रेस हर संभव मदद करेगी

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में कांग्रेस कमेटी का डेलिगेशन सोमवार को विकास नगर अग्निकांड पीड़ितों की मदद करने पहुंचा। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात करके राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान पीड़ितों के नुकसान का सही आकलन करके सरकार से उनकी मदद करने की बात कही। पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। अजय राय ने अग्निकांड में हुए नुकसान पर गहरा दुःख जताया। कहा- इस कठिन समय में कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। प्रभावित परिवारों को राशन, कपडे़, खाने-पीने की राहत सामग्री वितरित की। उनके पुनर्वास की दिशा में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पीड़ितों की वाजिब मदद करे सरकार अजय राय ने प्रदेश सरकार से मांग किया कि अग्निकांड से प्रभावित सभी परिवारों को तत्काल आर्थिक सहायता, आवास और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि वे सामान्य जीवन में वापस लौट सकें। NGO-सामाजिक संस्थाओं ने मदद की अजय राय ने कहा कि घटना बेहद दुखद है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इस पर भी ध्यान देना चाहिए। घटना वाले दिन से ही कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता पीड़ितों की सहायता में जुटे हुए हैं। पार्टी के अलग-अलग जितने विंग है। सब अपने स्तर पर मदद पहुंचा रहे हैं। इनकी मदद के लिए तमाम NGO और स्वयंसेवी संगठन भी आगे आ रहे हैं। मगर यह तमाम सहायता पर्याप्त नहीं है। जब तक सरकार इन्हें मजबूत सहायता राशि नहीं देगी तब तक यह इस नुकसान से उभर नहीं सकते। इसलिए हमारी मांग है कि सभी परिवारों की जल्द से जल्द मदद की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा के प्रकाश नगर में बंद मकान से मिला शव:दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने दी सूचना, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश निकाली
    Next Article
    कासगंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता 80% झुलसी:हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर भेजा गया, पुलिस ने दर्ज किए बयान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment