Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अकबरपुर में 4 अप्रैल को संपूर्ण समाधान दिवस:जिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता, समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर देहात में जनसुनवाई और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिला प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी करेंगे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी विभिन्न तहसीलों में क्रमवार पहुंचकर आमजन की शिकायतें सुनते हैं और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश देते हैं। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इससे विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सकेगा। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ तहसील अकबरपुर पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस का लाभ उठाएं। इससे उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    75 साल के बुजुर्ग ने बच्ची से किया रेप:संतकबीरनगर में आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
    Next Article
    मोमोज की चटनी ने खोला मजदूर की हत्या का राज:सैंया में पत्नी के प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी मजदूर की हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment