Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंकित कौशिक का ICAR-INLEAD फेलोशिप में चयन:आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय का है छात्र

    2 hours ago

    1

    0

    आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कॉलेज ऑफ वेटरिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्री के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। विश्वविद्यालय के पशु औषधि विभाग के द्वितीय वर्ष के स्नातकोत्तर छात्र अंकित कौशिक का चयन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय पशुरोग जनपदिक एवं सूचना विज्ञान संस्थान द्वारा संचालित प्रतिष्ठित INLEAD फेलोशिप के लिए हुआ है। यह फेलोशिप पशु रोग जनपदिकी (एपिडेमियोलॉजी) और रोग मॉडलिंग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदान की जाती है। इसके तहत चयनित शोधार्थियों को प्रति माह लगभग ₹30,000 की वित्तीय सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त, शोध कार्य को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिवर्ष करीब 82,000 हजारका अनुसंधान व्यय अनुदान भी दिया जाता है। अंकित कौशिक की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत करियर को मजबूत करेगी, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और शोध गुणवत्ता को भी एक नई पहचान मिली है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. एस. प्रमाणिक के प्रेरणादायक नेतृत्व को दिया। उन्होंने पशु औषधि विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. जे. पी. सिंह, मार्गदर्शक प्रोफेसर डॉ. एस. वी. सिंह और पशु जनस्वास्थ्य एवं महामारी विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता जोशी के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग को भी इस सफलता का प्रमुख कारण बताया। अंकित ने कहा कि शिक्षकों के प्रोत्साहन और सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए अंकित कौशिक को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और संस्थान में शोध के प्रति रुचि को और बढ़ावा देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैरहाजिर चल रहे 12 पुलिस कर्मी सस्पेंड:बगैर कोई सूचना दिए एक महीने से लापता, नोटिस के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर एक्शन
    Next Article
    मुरादाबाद-नजीबाबाद बस रूट विवाद, आय 75% घटी:अनुबंधित बसों का मार्ग बदलने से यात्री परेशान, मालिकों को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment