Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखंड प्रताप की शानदार गेंदबाजी, फ्रेंड्स क्लब जीता:सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 लीग में 40 रनों से जीत

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम सुनील तिवारी स्मारक अंडर-13 इंटर अकादमी लीग में फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी ने जीडीएस क्रिकेट अकादमी को 40 रनों से हराया। यह मैच कानपुर के गुरु गोविंद सिंह मैदान में खेला गया। 30-30 ओवर के इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी ने 29.2 ओवर में 238 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए आर्यन पाल ने 88 रन और अखंड प्रताप ने 85 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। जीडीएस अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए युवराज ने 3 विकेट, जबकि कन्हैया और शांतनु ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडीएस क्रिकेट अकादमी की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। जीडीएस अकादमी 27 ओवर में 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रुद्र सिंह ने टीम के लिए सर्वाधिक नाबाद 67 रन बनाए। फ्रेंड्स क्रिकेट अकादमी के गेंदबाज अखंड प्रताप ने 4 विकेट और निर्मित ने 2 विकेट लेकर अपनी टीम को 40 रनों से जीत दिलाई। अखंड प्रताप को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (85 रन और 4 विकेट) के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद:पुलिस ने पहचान के लिए जांच शुरू की, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
    Next Article
    केसीए ग्रीन ने 117 रन से मैच जीता:सिम्मी थापा बनीं प्लेयर ऑफ द मैच, लिए 4 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment