Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश बोले- हमने मिट्‌टी के दो चूल्हे बनवा लिए:गैस किल्लत पर तंज, पूजा पाल पर कहा- हमारी विधायक को गुमराह किया

    4 hours ago

    1

    0

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में गुरुवार दोपहर 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम योगी पर तंज कसा। उन्होंने कहा- वह धुरंधर से भी बड़े धुरंधर हैं। हमारी विधायक (पूजा पाल) को गुमराह कर ले गए। बताइए, हम कहां FIR कराएं। उन्होंने कहा- महिला थीं, इसलिए पहले नहीं निकाला गया। बाद में मजबूरी में निकालना पड़ा। ये बयान इसलिए दिए जा रहे हैं कि कहीं से टिकट मिल जाए। दरअसल, 24 मार्च को पूजा पाल ने कहा था कि सीएम योगी धुरंधर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने अतीक और मुख्तार अंसारी जैसे माफिया का अंत किया। अखिलेश ने सीएम के अंग्रेजी ट्वीट पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा- यह ट्वीट उन्होंने खुद नहीं लिखा, बल्कि एआई के जरिए किया गया है, जिसका झूठ पकड़ा जा चुका है। जो लोग एआई का फुल फॉर्म नहीं जानते, वे पीडीए को क्या समझेंगे। पीडीए का दुख-दर्द क्या समझेंगे। सपा प्रमुख ने सरकार के साइन किए गए एमओयू पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि एमओयू का कोई वित्तीय आधार नहीं है। सभी एमओयू की जांच कराई जाए। गैस किल्लत को लेकर उन्होंने कहा- हमने मिट्‌टी के दो चूल्हे बनवा लिए हैं। पढ़िए अखिलेश यादव की प्रमुख बातें... 1- जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना ही पीडीए बढ़ता चला जाएगा अखिलेश ने कहा- सीएम की बातों में न आओ, वो योगी नहीं हैं। वो कुछ भी बोल सकते हैं। चली चला की बेला है। सुनने में आया है कि गांजा गंज फिल्म बनने जा रही है। जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना ही पीडीए बढ़ता चला जाएगा। इसलिए पीडीए को सम्मान दिलाने के लिए हम समाजवादी लोग उनको जोड़कर आगे बढ़ते जा रहे हैं। 2- भाजपा सरकार के एमओयू की जांच कराई जाए अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए कई एमओयू (MoU) का कोई वित्तीय आधार नहीं है। हम मांग करते हैं कि अब तक हुए सभी एमओयू की जांच कराई जाए। ये जनता को गुमराह करने के लिए किए गए। उन्होंने कहा- एआई के नाम पर भी सरकार भ्रम फैला रही है। एक कंपनी की बात हो रही है, वह 2025 में बनी और उसकी वेबसाइट 2026 में बनी। 5% इंसेंटिव से ही पूरा मामला सामने आ गया। 3- ‘भाजपा में सब प्रोपेगेंडा मिनिस्टर’ अखिलेश ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हिटलर के समय एक प्रोपेगेंडा मिनिस्टर होता था, लेकिन भाजपा सरकार में केंद्र और प्रदेश के सभी मंत्री प्रोपेगेंडा मिनिस्टर हैं। हर कोई खुद को प्रधानमंत्री समझ रहा है। कहा- भाजपा दुनिया की पहली राजनीतिक पार्टी है जो दूसरों की छवि खराब करने के लिए अरबों रुपए खर्च करती है। उन्होंने कहा- लोक भवन में जिस सोफे को तोड़ रहे हैं, वो किसका बनवाया हुआ है? लोकभवन किसका बनवाया हुआ है। 4- ‘भाजपा ने सिर्फ लाइन में लगाया’ अखिलेश ने महंगाई और गैस सिलेंडर पर तंज कसते हुए कहा कि नया महीना आ रहा है, भाजपा सरकार में लोगों को लाइन के अलावा क्या मिला? लोग बजट बनाकर चलते हैं कि महीने के आखिर में सिलेंडर भरवाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 14.2 किलो सिलेंडर को घटाकर 10 किलो कर दिया। हमने तो अपने घर में मिट्‌टी के दो चूल्हे बनवा लिए। अपने यहां लकड़ी और कोयले से खाना बनाने का इंतजाम कर लिया है। एक महीने दिक्कत और रही तो सबको यही करना पड़ेगा। सबसे अधिक परेशानी छोटे व्यापारियों को है जो गैस पर चाट, समोसा, मोमोज आदि बेचते थे। 5- संसद में ड्रेसकोड पर पूछा- क्या नेकर पहनकर जाएं अखिलेश ने संसद में ड्रेस कोड पर कहा- क्या नेकर पहन कर जाएं? उन्होंने खुद नेकर छोड़ दिया और पैंट पहनते हैं। अगर भाजपा के सभी लोग नेकर पहन कर आ जाएं तो हम भी पहन कर आ जाएंगे। 6- सम्राट अशोक की मूर्ति का ऐलान अखिलेश ने घोषणा की कि लखनऊ में रिवर फ्रंट पर सम्राट अशोक की मूर्ति लगाकर उन्हें सोने के सिंहासन पर बैठाने का काम किया जाएगा। --------------------- ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल पंपों पर भीड़, योगी बोले- लाइन न लगाएं:ऐसा करने से देशभक्ति पर संदेह होता है; बाइक की दो टंकियां लेकर पहुंचा युवक यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैली हुई है। इसके चलते दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी देवरिया, सुल्तानपुर, लखनऊ और गोंडा में कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंच गए। कई जगह लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों इंतजार करते रहे। गोरखपुर में दोपहर 12 बजे बाइक पर एक और टंकी लादकर युवक तेल लेने पहुंचा। कहा- दोनों टंकियां फुल कर दीजिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रेलरों की टक्कर के बाद आग लगी, 3 जिंदा जले:गेट लॉक होने से अंदर ही फंसे, बांदा में पॉलिथीन में भरकर निकालीं लाशें
    Next Article
    इंदौर- गुस्से में दौड़ाई कार, इंजीनियर को कुचला, मौत:पिता-पुत्र का पेंटहाउस किराए पर देने को लेकर रहवासियों से झगड़ा हुआ था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment