Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में बच्चे की हत्या करने वाला गिरफ्तार:कुकर्म में नाकाम होने पर सिर पर हमला किया था, मौत होने पर भाग गया

    3 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चे (10) की हत्या के मामले में पुलिस ने शुक्रवार देर रात खुलासा कर दिया है। थाना जवां क्षेत्र के राजमिस्त्री ने कुकर्म में असफल होने पर सिर पर प्रहार कर बच्चे की हत्या कर दी थी। शुक्रवार सुबह बच्चे का शव खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रात 7 बजे से लापता था मासूम मजदूर परिवार का बेटा कक्षा 2 का छात्र था। गुरुवार शाम करीब 7 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गया। परिजन ने देर रात 2 बजे तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर खेत में बालक का शव लहूलुहान हालत में मिला। जानकारी मिलने पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और जल्द खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस को पहले लगा बच्चों का झगड़ा ​शव के पास पुलिस को एक रुपए का एक सिक्का मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस को लगा कि बच्चों के आपसी झगड़े में यह हादसा हुआ होगा। लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से पड़ताल की और डॉग स्क्वायड की मदद ली, तो शक की सुई परिवार के साथ काम करने वाले राजमिस्त्री जगदीश पर जाकर टिकी। ​नशे में वारदात, फुसलाकर ले गया था आरोपी सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी जगदीश थाना जवां के गांव गढ़िया का रहने वाला है। वह गांव में एक रिश्तेदार का मकान बना रहा था। मासूम का पिता भी उसी के साथ मजदूरी करता था। सिर में खून का थक्का जमने से हुई मौत गुरुवार रात जगदीश नशे में था। उसने खेलते हुए बालक को फुसलाया और खेत में ले गया। कुकर्म की कोशिश में असफल होने और पकड़े जाने के डर से बालक के सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार कर दिया। सिर में चोट लगने और खून का थक्का जमने से मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। तीन साल बाद लौटी मां बालक की मां तीन साल पहले परिवार छोड़कर चली गई थी। बेटे की मौत की खबर सुनकर वह गांव पहुंची। दादी का रो-रोकर बुरा हाल था, जो बार-बार यही कह रही थी कि वो मुझसे रोटी मांगकर खाने गया था, फिर कभी नहीं लौटा। ​मकान का आश्वासन परिवार की बदहाली देख ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग की। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को सरकारी योजना के तहत मकान दिलाने का भरोसा दिया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने बताया कि आरोपी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में सपा विधायक की सीट पर सर्वाधिक नाम कटे:भिनगा विधानसभा में चुनावी समीकरण बदलने की संभावना, भाजपा क्षेत्र सुरक्षित
    Next Article
    ट्रक की टक्कर से रेलवे ट्रैक का प्रोटेक्टर टूटा:रात में हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment