Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में बच्चे की हादसे में मौत पर बवाल:गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली फूंकी, शव रखकर हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

    16 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में गुरुवार को 14 साल के लड़के की ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। इस पर लोगों में गुस्सा भड़क गया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। गेहूं से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को फूंक दी। सूचना पाकर पहुंचे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन परिजन एक करोड़ का मुआवजा और आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ रहे। पुलिस अफसरों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लोगों को खदेड़ा। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किमी दूर चंडौस कस्बे में शाम 4:10 बजे की है। मृतक की पहचान वंश प्रताप (14) पुत्र कालीचरण के रूप में हुई। देखिए 5 तस्वीरें… अब घटनाक्रम विस्तार से जानिए… मरने वाले लड़का 8वीं में पढ़ता था अलीगढ़ के एलमपुरा गांव का रहने वाला वंश 8वीं कक्षा का छात्र था। वह गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से पास के चंडौस कस्बे में समोसे लेने आया था। समोसे पैक कराने के बाद दोनों भाई वापस गांव लौट रहे थे। शाम 4:10 बजे चंडौस-पिसावा मार्ग पर खैर अड्‌डे के पास अचानक बाइक फिसल गई। वंश बराबर में चल रही गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले पहिया के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चचेरे भाई को भी मामूली चोटें आईं। कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची। परिजनों के साथ गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पहुंचे। वंश की मौत से गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में आग लगा दी। कुछ ही देर में ट्रॉली जलने लगी। आगजनी और विरोध प्रदर्शन के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि आक्रोशित भीड़ ने पुलिस को शव उठाने और फायर ब्रिगेड को आग बुझाने से रोक दिया। काफी देर तक पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। चाचा बोले- दो घंटे बाद आई एंबुलेंस वंश के चाचा अर्जुन सिंह ने कहा- घटना के करीब दो घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। जिस क्षेत्र में नो-एंट्री लागू रहती है, वहां भारी और ओवर लोड वाहन कैसे पहुंच गए। पुलिस रिश्वत लेकर नो-एंट्री में भारी वाहनों को आने-जाने देती है। पुलिस की लापरवाही से ही दुर्घटना हुई है। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात घटना के बाद चंडौस कस्बे में तनावपूर्ण माहौल था। स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। पुलिस लोगों को समझाने और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास करती रही। इस बीच एसपी सिटी आदित्य बंसल, सीओ गभाना महेश कुमार मौके पर पहुंचे। परिजनों की सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम करीब सवा सात बजे परिजनों ने शव पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें सहारनपुर में लैब टेक्नीशियन ने टीचर गर्लफ्रेंड संग सुसाइड किया: हाथ की नस काटकर फंदे से लटका, दरवाजा तोड़कर शव निकाले गए सहारनपुर में बुधवार को शादीशुदा लैब टेक्नीशियन और उसकी टीचर गर्लफ्रेंड की लाश कमरे में मिली है। माना जा रहा कि लैब टेक्नीशियन ने पहले अपने हाथ की नस काटी, फिर खिड़की के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी कांग्रेस प्रभारी बोले- सपा से बराबर सीटें चाहिए:कम पर कोई समझौता नहीं; एक महीने में घोषणापत्र जारी कर देंगे
    Next Article
    डीसीएम की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा,9-माह की बच्ची की मौत:फिरोजाबाद में 6 लोग घायल, गाड़ी लेकर ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment