Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में बदमाश गिरफ्तार:4 मार्च को स्क्रैप कारोबारी के घर लूट की थी, 4 दिन रेकी की

    8 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के देहलीगेट इलाके में होली मिलने के बहाने हुई लूट की वारदात को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया है। महिला ने संघर्ष के दौरान लुटेरे के हाथ पर इतनी जोर से काटा कि वह निशान पुलिस के लिए सबसे अहम सुराग बन गया। ​एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने गुरुवार को पुलिस लाइन में इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि चार दिन पहले स्क्रैप लोड करने गया मजदूर ही पूरी घटना का मास्टरमाइंड निकला। उन्होंने पूरी टीम को 25,000 रुपए का इनाम देने और बहादुर महिला सुमन गुप्ता को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की घोषणा की है। ​'हैप्पी होली' बोलकर घर में घुसे थे लुटेरे ​घटना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे की है। घुड़ियाबाग निवासी स्क्रैप कारोबारी विनोद गुप्ता और उनकी पत्नी सुमन गुप्ता घर पर अकेले थे। तभी चेहरे पर गुलाल लगाए कुछ युवक दरवाजे पर आए और होली मिलने के बहाने आवाज दी। परिचित समझकर जैसे ही दरवाजा खुला, बदमाशों ने असलहे के बल पर दंपती को बंधक बना लिया। मजदूर निकला 'मास्टरमाइंड', 4 दिन पहले ही की थी रेकी ​लूट की इस पूरी साजिश का सूत्रधार निजामुद्दीन उर्फ भूरा निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि भूरा एक मजदूर है और 4 दिन पहले ही विनोद गुप्ता के घर स्क्रैप (कबाड़) लोड करने गया था। वहां उसने रुपयों का लेन-देन देख लिया था और घर के हर कोने की रेकी कर ली थी। उसने ही फरीदाबाद और बुलंदशहर के अपने साथियों के साथ मिलकर लूट का ताना-बाना बुना। महिला ने दिखाई बहादुरी, लुटेरे के हाथ पर काटा ​जब बदमाश सुमन गुप्ता का मुंह दबाकर उन्हें काबू करने की कोशिश कर रहे थे, तब भी सुमन ने हार नहीं मानी। उन्होंने बदमाश के हाथ को अपने दांतों से जोर से काट लिया। दर्द के मारे बदमाश हड़बड़ा गए। सुमन के संघर्ष के कारण लुटेरों का समय बर्बाद हुआ और वे ज्यादा माल समेटने की जगह जल्दबाजी में भाग निकले। यही दांत का निशान बाद में मुख्य आरोपी की पहचान का आधार बना। पांच आरोपी गिरफ्तार देहलीगेट पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी कर 5 आरोपियों को रोरावर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। निजामुद्दीन उर्फ भूरा लूट का मास्टरमाइंड है। वहीं, रोरावर निवासी आरिफ पर NDPS और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। रोरावर निवासी पप्पू पर भी चोरी और आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। इनके अलावा हरियाणा के फरीदाबाद निवासी नदीम और बुलंदशहर निवासी हाशिम हो गिरफ्तार किया है। ​यह माल हुआ बरामद पुलिस ने आरोपियों ने लूटे गए सोने के 2 कंगन, ​7,500 रुपए नकद, दो तमंचे और कारतूस, ​घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल (HR87G9850), ​लूटा गया वीवो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। उधर, कारोबारियों ने घटना का शीघ्र खुलासा होने पर एसएसपी सहित समस्त टीम को पटका पहनाकर सम्मानित किया। सम्मानित होंगी सुमन गुप्ता ​एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा कि महिला ने जो साहस दिखाया वह मिसाल है। उनके प्रतिरोध की वजह से ही लुटेरे डरे और पुलिस को पहचान करने में आसानी हुई। जल्द ही एक सार्वजनिक समारोह में उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद सुमन गुप्ता को बुके भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में पेंट फैक्ट्री में भीषण आग:फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, 2 km तक दिखाई दीं लपटें
    Next Article
    रिक्शा पर बैठकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे अभिनेता राकेश बेदी:गलियों में पैदल घूमे, बोले- मजेदार एडवेंचर बन गई काशी यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment