Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ के गगन शर्मा ने जिले में किया टॉप:यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में इंटरमीडिएट में टॉप-5 में 4 लड़कियां

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। अलीगढ़ जिले में इस बार विजयगढ़ के गगन शर्मा ने बाजी मारी है। गगन ने 93.20% अंक हासिल कर जिले की मेरिट लिस्ट में पहला स्थान पाया है। वहीं, बेटियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-5 की लिस्ट में अपनी धाक जमाई है। ​अलीगढ़ की टॉप-10 लिस्ट में पहला नाम एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज, विजयगढ़ के छात्र गगन शर्मा का है। गगन ने 500 में से 466 अंक प्राप्त किए हैं। ​जट्टारी की बेटियों का जलवा, एक ही कॉलेज की 4 टॉपर ​इस बार जट्टारी के भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कॉलेज ने रिकॉर्ड कायम किया है। जिले की टॉप 10 सूची में इस अकेले कॉलेज की 4 बेटियां शामिल हैं। दीक्षा शर्मा ने 92.20% अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, ​माही 91.40% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। श्री सालीग्राम इंटर कॉलेज अनवरपुर की छात्रा चंचल और सरस्वती विद्या मंदिर अतरौली की छात्रा प्रेक्षा उपाध्याय 91.20% अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। पिसावा के विक्रम सेवा सदन इंटर कॉलेज की छात्रा भावना ने 90.20% अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया है। खैर रोड के एसएसडी इंटर कॉलेज रामनगर के छात्रा कुलदीप और टप्पल के गॉड विश्वकर्मा इंगलिश स्कूल के छात्र कुंज कुमार 90% अंकों के साथ छठे नंबर पर रहे। पलसेड़ा के श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज के हेमंत कुमार ने 89.80% अंक हासिल कर सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं, जट्‌टारी के पीएस इंटर कॉलेज की छात्रा प्राची गोयल, जट्‌टारी की भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी और पलसेड़ा के श्रीमती विद्यावती इंटर कॉलेज की छात्रा टीनू ने 89.40% अंक हासिल कर आठवां स्थान हासिल किया है। ये हैं अलीगढ़ के टॉप-5 मेधावी ​गगन शर्मा: 93.20% (एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज, विजयगढ़) ​दीक्षा शर्मा: 92.20% (भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कॉलेज, जट्टारी) ​माही: 91.40% (भगवती सरला पालीवाल कन्या इंटर कॉलेज, जट्टारी) ​चंचल: 91.20% (श्री सालिग्राम इंटर कॉलेज, अनवरपुर) और प्रेक्षा उपाध्याय: 91.20% (सरस्वती विद्या मंदिर, अतरौली) - संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर ​भावना: 90.20% (विक्रम सेवा सदन इंटर कॉलेज, पिसावा) ​90% से ऊपर रहे 8 छात्र ​जिले की टॉप-10 सूची में शामिल पहले 8 छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। इनमें खैर रोड के कुलदीप सिंह और टप्पल के कुंज कुमार ने भी 90% अंकों के साथ अपनी जगह सुरक्षित की है। बेटियों का जलवा बरकार अलीगढ़ में यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणा में इंटरमीडिएट के नतीजों में भी बेटियों ने बढ़त बनाई है। पांच साल के डेटा का विश्लेषण करें तो इंटर में छात्राओं ने न केवल लड़कों को पछाड़ा है, बल्कि पास प्रतिशत के मामले में बड़े अंतर से लीड ली है। 2023 जैसे साल में तो लड़कियां लड़कों से करीब 15% ज्यादा सफल रहीं। इस बार इंटरमीडिएट में 50,030 परीक्षार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 20,265 छात्राएं हैं। ​12वीं का रिपोर्ट कार्ड ​2024 में छात्राओं का पास प्रतिशत लगभग 88.42% रहा, जबकि छात्र 77.78% पर ही रह गए। बेटियों ने करीब 11% की बढ़त बनाई। ​2023 का साल छात्रों के लिए काफी कमजोर रहा। छात्राओं ने 83% के साथ शानदार प्रदर्शन किया, जबकि छात्र महज 69.34% पर सिमट गए। यहां 14% से ज्यादा का अंतर दर्ज किया गया। ​2022 में जिले के कुल परिणाम में छात्राओं का प्रतिशत 90.15% था। इसके मुकाबले 81.21% छात्र ही सफल हो सके। ​2021 में कोविड के कारण प्रमोट हुए छात्र-छात्राओं में लड़कियों का औसत 98.40% रहा, जबकि लड़कों का प्रतिशत 97.47% रहा। ​2020 में छात्राओं ने 81.96% का आंकड़ा छुआ, जबकि छात्र 68.88% पर ही रुक गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद के तिमोथी मंडल ने 12वीं में किया जिला टॉप:बोला- मम्मी-पापा सुबह 4 बजे उठा देते थे, रेगुलर पढ़ाई से फोकस बनता है
    Next Article
    प्रयागराज में 97.17 परसेंट मार्क्स के साथ अविका हाईस्कूल टॉपर:सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा, मैथ में 100 परसेंटाइल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment