Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में 13 हजार कनेक्शन कटने पर हंगामा:बिल भरने के बाद भी आपूर्ति नहीं होने पर भड़का गुस्सा, जीटी रोड जाम–भागे कर्मचारी

    3 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में बिजली विभाग ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर के करीब 2.33 करोड़ रुपए के बकाए पर सख्त कार्रवाई की। एक ही दिन में 13,385 कनेक्शन काटने से लोगा भड़क गए। सोमवार रात को भी जब बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो लोगों का धैर्य जवाब दे गया। 10 अलग-अलग बिजलीघरों पर लोगों ने जमकर हंगामा किया। नौरंगाबाद के जीटी रोड पर गुस्साए लोगों ने सीढ़ी रखकर करीब दो घंटे मार्ग बाधित कर दिया। उपभोक्ताओं का गुस्सा देकर बिजलीघरों पर तैनात कर्मचारी और स्टाफ अपनी कुर्सियां छोड़कर भाग गए। बिल जमा करने के भी अंधेरा उपभोक्ताओं का सबसे ज्यादा गुस्सा इस बात पर था कि बिल जमा करने के बावजूद उनकी बिजली बहाल नहीं की गई। शहर में 1.66 करोड़ के बकाए पर 11,693 और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 67 लाख रुपए के बकाए पर 3,000 से अधिक कनेक्शन काटे जाने थे। पोर्टल क्रैश होने से हुई परेशानी शाम 6 बजे तक करीब 6,682 उपभोक्ताओं ने 1.59 करोड़ रुपए का भुगतान भी कर दिया। बावजूद इसके पोर्टल क्रैश होने की वजह से हजारों घरों की बिजली रिकनेक्ट नहीं हो सकी। लोगों का कहना था कि चार-पांच बार बिजलीघर के चक्कर लगाए, लेकिन तीन घंटे बीतने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई। वहीं रानी शर्मा का आरोप है कि अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं, जिसके कारण उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा। दो घंटे बाद खुला जाम मामले की जानकारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देर रात उच्चाधिकारियों के समझाने और पोर्टल ठीक होने का आश्वासन मिलने पर करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। मामले में बिजली निगम के मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने सफाई देते हुए कहा कि एक साथ बड़ी संख्या में भुगतान होने के कारण पोर्टल पर लोड बढ़ गया था और वह क्रैश हो गया। देर रात तक चला बिजली बहाली का काम उन्होंने कहा कि तकनीकी खामी को दुरुस्त कर लिया गया है और अब रिचार्ज करने वाले उपभोक्ताओं की बिजली तत्काल जोड़ी जा रही है। गूलर रोड, घंटाघर, किला रोड और स्वर्णजयंती नगर जैसे इलाकों में देर रात तक बिजली बहाली का काम चलता रहा, जिससे उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ एयरपोर्ट पर नया टैक्सीवे शुरू:टैक्सीवे की संख्या बढ़कर आठ हुई, पीक टाइम में संचालन होगा आसान
    Next Article
    बदायूं HPCL प्लांट डबल मर्डर केस:CJM कोर्ट में दर्ज हुए गवाहों के बयान, जांच तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment