Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में आंधी-बारिश से गिरा तापमान:मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, आम–मक्का के किसान परेशान

    2 hours ago

    1

    0

    ​अलीगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बाद अब आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। पांच दिन तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। देर रात बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो उमस के कारण 25 डिग्री सेल्सियस के जैसा महसूस हो रहा है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूर्व की ओर से 27 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में थोड़ी ठंडक घुली है। दिन के समय 95% बारिश की संभावना दिन के समय बारिश की 95% संभावना है, जो रात तक बनी रहेगी। इस समय हो रही आंधी–बारिश आम और मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। हरदुआगंज के किसान दीपक ने बताया कि छोटे–छोटे फल आ रहे हैं, जिनके गिरने की संभावना अधिक बनी हुई है। उधर, मूंग, उड़द और चारे (ज्वार, बाजरा) के लिए यह बारिश जीवनदान साबित हो सकती है, क्योंकि मई की तपिश से इन्हें बचाना मुश्किल हो रहा था। सब्जियों में लौकी, तौरी, कद्दू को भी राहत मिलेगी। ​पिछले 5 दिनों के तापमान की तुलना ​पिछले कुछ दिनों के मुकाबले आज तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। जहां पिछले हफ्ते पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा था, वहीं सोमवार को इसमें करीब 10 डिग्री तक की कमी आई है। 30 अप्रैल को 39 डिग्री सेल्सियस, 1 मई करे 39 डिग्री सेल्सियस, 2 मई को 42 डिग्री सेल्सियस, 3 मई 37 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। देर से मानसून आने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार मई में पारा गिरने मानसून पर प्रभाव डाल सकता है। पारा गिरने से देरी से मानसून आएगा। वहीं, मौसम में हो रहे बदलाव से विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। मई के महीने में बारिश का अलर्ट पिछले कई सालों में देखने को नहीं मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट के 42 भवनों में नहीं छोड़ना होगा सेटबैक:नई स्किम के तहत राहत के आसार, अभी तक 710 पर नोटिस चस्पा किए जा चुके
    Next Article
    आज सुप्रीम कोर्ट में दाखिल होगी महिलाओं की याचिका:सेंट्रल मार्केट मामले में दो दिन पहले वकीलों को दिए थे सबूत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment