Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में आयुष वार्ष्णेय हाईस्कूल टॉपर बने:करन सेकंड टॉपर, तीसरे नंबर पर तीन छात्रों ने जगह बनाई

    5 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल का परीक्षा में आयुष वार्ष्णेय टॉपर बने हैं। शहर के आगरा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर आईसी के छात्र आयुष ने 95.67% अंक हासिल किए हैं। करन कुमार 94.50% को दूसरा स्थान मिला है। तीसरे स्थान पर तीन होनहारों ने कब्जा जमाया है। इनमें बुधेन चौधरी, दीपेश कुमार और रेनू यादव हैं। तीनों ने ही 94.33% अंक प्राप्त किया है। टॉप-10 में बेटियों का कब्जा, 18 में से 11 छात्राएं ​इस बार भी टॉपर्स लिस्ट छात्राओं ने बाजी मारी है। जिले के टॉप-18 विद्यार्थियों की सूची में 11 छात्राएं शामिल हैं। सीएफ एंड्रयूज इंटरनेशनल स्कूल की रेनू यादव और साध्वी ने टॉप-5 में अपनी जगह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ​अलीगढ़ के टॉप-10 विद्यार्थी अतरौली के स्कूल का दबदबा ​शिक्षा के क्षेत्र में अतरौली तहसील का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अतरौली के चार छात्र-छात्राओं (बुधेन, ओजस्वी, यति और तरुण) ने जिले की टॉप लिस्ट में जगह बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अलावा सांकरा के सीएफ एंड्रयूज स्कूल और पिसावा के गोल्डन बर्ड इंटर कॉलेज के छात्र भी मेरिट लिस्ट में छाए रहे। पांच साल से छात्राओं का दबदबा बरकरार ​अलीगढ़ में यूपी बोर्ड 10वीं के नतीजों में पिछले पांच साल में बेटियों को दबदबा रहा है। साल 2020 से 2024 के हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में छात्राओं की स्थिति बेहतर रही है। रिजल्ट जारी होने में कुछ समय ही बाकी है। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 51,514 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है। इनमें 22,498 छात्राएं शामिल रहीं। साल-दर-साल ऐसे पिछड़ते गए छात्र ​2024 में छात्राओं का पास होने प्रतिशत 91.5% के करीब रहा, जबकि लड़के 83.2% पर सिमट गए। यहां करीब 8% का सीधा अंतर देखा गया। ​2023 में फिर दिखाया दम हाईस्कूल का कुल 88.34% परिणाम रहा था। इसमें लड़कियों ने 92.45% की बाजी मारी। इसके मुकाबले लड़के 84.82% तक ही पहुंच सके। ​2022 में 6% का फासला बरकरार जिले में परीक्षार्थियों के पास होने का औसत 86.15% था। लड़कियों ने 89.10% स्कोर किया, जबकि लड़कों का प्रतिशत 83.20% रहा। ​कोविड काल में भी आगे प्रमोशन के आधार पर जारी रिजल्ट में लड़कियां 99.80% अंकों के साथ आगे रहीं, जबकि लड़के 99.40% पर रहे। ​2020 में 10% की सबसे बड़ी बढ़त लड़कियों ने 86.25% के साथ शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, लड़के महज 77.10% पर ही रुक गए। यहां बेटियों ने लड़कों को 9% से ज्यादा के अंतर से पछाड़ा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईस्कूल में नैन्सी कश्यप 95.83% पाकर बनीं जिला टॉपर:बांदा में दीपा ने 95.80% प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया
    Next Article
    नूंह में अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़:लखनऊ से आरोपी गिरफ्तार, फर्जी लिंक से मोबाइल हैक कर उड़ाए 1.92 लाख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment