Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में भाजपा ने विधानसभा सीटों पर नियुक्त किए प्रभारी:सातों सीटों पर दूसरे जिलों के नेताओं को कमान, चुनाव से पहले किया बड़ा बदलाव

    3 hours ago

    1

    0

    चुनावी तैयारियों के बीच भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए ब्रज क्षेत्र के विधानसभा प्रभारियों की नई सूची जारी की है। इसमें अलीगढ़ की सातों विधानसभा सीटों पर नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। खास बात यह है कि पार्टी ने अलीगढ़ की सभी सीटों पर स्थानीय नेताओं के बजाय दूसरे जिलों के नेताओं को जिम्मेदारी दी है। वहीं, अलीगढ़ के सात नेताओं को भी दूसरे जिलों की विधानसभा सीटों का प्रभारी बनाया गया है। अलीगढ़ की सातों सीटों पर बाहरी नेताओं को जिम्मेदारी भाजपा की नई सूची के मुताबिक, खैर विधानसभा सीट पर सचिन उपाध्याय, बरौली में भरत राजपूत, अतरौली में रूपेश उपाध्याय, छर्रा में केपी सिंह सोलंकी और इगलास में महीपाल सिंह को प्रभारी बनाया गया है। वहीं, कोल विधानसभा सीट की जिम्मेदारी रामजीलाल और अलीगढ़ विधानसभा सीट की जिम्मेदारी हरिशंकर राणा को सौंपी गई है। अलीगढ़ के सात नेताओं को दूसरे जिलों में भेजा पार्टी ने अलीगढ़ के नेताओं को भी दूसरे जिलों में संगठन की जिम्मेदारी दी है। सुनील पांडेय को सिकंदराराऊ, देवराज सिंह को सादाबाद, सत्या सिंह को गोवर्धन, हरिशंकर गौड़ को बलदेव, मानव महाजन को मांट, रीता राजपूत को फिरोजाबाद और अवध बघेल को एटा विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। चुनावी तैयारियों को धार देने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति से जारी इस सूची में नए प्रभारियों को संगठनात्मक गतिविधियां तेज करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव से पहले भाजपा के इस फेरबदल को संगठन की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 अहम ट्रेनों का समय बदला, देखें शेड्यूल:वाराणसी-मैसूर, लखनऊ-यशवंतपुर, सियालदा, लालगढ़ -प्रयागराज का समय जानें
    Next Article
    प्रयागराज जोन में 60 इंस्पेक्टरों के तबादले:चुनाव से पहले प्रतापगढ़, फतेहपुर और कौशांबी में तैनात निरीक्षक इधर से उधर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment