Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में डिग्री कॉलेज के चपरासी की हत्या:कैंपस के नाले में अधजला शव मिला, ड्यूटी पर आए थे

    4 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में टीकाराम डिग्री कॉलेज के एक चपरासी की हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह वह घर से ड्यूटी के लिए कॉलेज आए थे। इसके बाद देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। इसी बीच रविवार सुबह करीब 11 बजे कॉलेज परिसर के नाले में अधजला शव मिला। शव के कुछ हिस्से जल चुके थे। नाले से शव को बाहर निकालने पर लोगों ने सीपीआर देकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना क्वार्सी थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… कॉलेज परिसर के नाले में मिला अधजला शव युवक की पहचान धर्मेंद्र (42) के रूप में हुई है। वह रामघाट रोड स्थित केके हॉस्पिटल वाली गली में रहते थे। धर्मेंद्र टीकाराम कन्या महाविद्यालय में चपरासी थे। शनिवार को उनकी सुबह 6 बजे से ड्यूटी थी, इसलिए वह तड़के ही घर से कॉलेज के लिए निकल गए थे। देर शाम तक जब धर्मेंद्र घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने सोचा कि वह शायद किसी रिश्तेदारी में गए होंगे और सुबह ड्यूटी के समय घर पहुंच जाएंगे। हालांकि सुबह वह कॉलेज में भी नहीं मिले। सीसीटीवी में धर्मेंद्र कॉलेज से बाहर जाते नहीं दिखे इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच शुरू की और कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में देखा गया कि धर्मेंद्र कॉलेज परिसर से बाहर नहीं गए थे। इसके बाद पुलिस ने परिसर की छानबीन की तो दोपहर करीब 11:30 बजे कॉलेज की पार्किंग के पास नाले में धर्मेंद्र का अधजला शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। वहां मौजूद लोगों को लगा कि वह अभी जिंदा हैं। इस पर उन्हें सीपीआर भी दिया गया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। वहीं, सूचना मिलते ही परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हमलावरों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही क्वार्सी थाना के सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया- हत्या के सभी कारणों और संभावित रंजिश का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… वाराणसी में गोतस्करों की मुखबिरी करने पर युवक की हत्या, घर से खींचकर ले गए दबंग; लात-घूंसों से पीटकर मार डाला वाराणसी में गौतस्करी की मुखबिर करने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। आधी रात घर में घुसे हमलावर सानू अली को कमरे से खींचकर ले गए, फिर गांव के बाहर ले जाकर पिटाई की। हमलावर उसे अचेत होने तक लात घूसों से पीटते रहे। हमलावरों का पीछा करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में हेरिटेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। रात में भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई में लापरवाही करती रही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सूरजमल की प्रतिमा अनावरण समारोह में हंगामा:जाट शब्द हटने से समाज नाराज, पंजाब CM नहीं कर पाए अनावरण
    Next Article
    लोक नृत्य, भजन प्रस्तुतियों से बटोरीं तालियां:प्रयागराज के सांस्कृतिक उत्सव में बच्चों ने बिखेरे जलवे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment