Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में गरज के साथ हुई बारिश:आसमान में कड़की बिजली, लोगों को गर्मी से मिली राहत

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। बुधवार को धूल भरी आंधी और बूंदाबांदी के बाद गुरुवार शाम होते ही एक बार फिर मौसम ने करवट ली। आसमान में बिजली की तेज गर्जना के साथ हुई बारिश ने शहर को सराबोर कर दिया। अचानक हुई इस बारिश से जहां एक ओर उमस से राहत मिली है, वहीं ठंडक भी बढ़ गई। गुरुवार को सुबह आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर में भी धूप–छांव का क्रम चलता रहा। शाम होते ही बादलों ने डेरा डाल लिया। देखते ही देखते तेज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश से बचने के लिए लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश करते नजर आए। मौसम को देखते हुए कुछ लोग छाता लेकर निकले। 24 घंटे में बदला तापमान ​मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अलीगढ़ और आसपास के जिलों में यह बदलाव देखा जा रहा है। ​बुधवार शाम को तेज आंधी और बारिश हुई थी। इसके बाद ​गुरुवार शाम की बारिश ने पारे को नीचे गिरा दिया है। इससे मार्च के महीने में भी लोगों को हल्की सिहरन महसूस होने लगी है। ​किसानों की बढ़ी चिंता ​इस बेमौसम बारिश और आंधी ने शहरी क्षेत्र में तो मौसम सुहाना कर दिया है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में गेहूं और सरसों की तैयार फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। अगर बारिश के साथ ओले गिरते हैं, तो फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में 5 दोषियों को 3-3 साल की सजा:सिद्धार्थनगर में कोर्ट ने सब पर लगाया 32 हजार का जुर्माना
    Next Article
    लखनऊ में दामाद की हत्या के बाद का वीडियो:पुलिस को ससुर ने रोका, अंदर घुसे तो उड़ गए होश, दहशत में पत्नी पकड़े रही महिला पुलिस का हाथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment