Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में हनुमान जयंती पर रूट डायवर्जन:दोपहर चार बजे से लागू हो जाएगा रूट प्लान, आपातकालीन सेवाओं पर प्रतिबंध नहीं

    3 hours ago

    2

    0

    ​अलीगढ़ में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में 2 और 3 अप्रैल को शोभायात्रा निकाली जाएंगी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक प्लान जारी किया है। दोपहर 4 बजे से ही शहर के मुख्य प्रवेश द्वारों पर भारी वाहनों की एंट्री बंद कर दी जाएगी। शोभायात्रा अचलताल स्थित त्रिमूर्ति मंदिर से शुरू होकर पारंपरिक मार्गों से होते हुए वापस वहीं संपन्न होगी। वहीं, एसपी यातायात ने बताया कि रूट डायवर्जन एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होगा। यह प्लान किया गया तैयार रूट डायवर्जन गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर चार बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक लागू रहेगा। इस दौरान भारी वाहन और बसों की एंट्री बंद रहेगी। शहर के बाहरी इलाकों से आने वाले भारी वाहनों, रोडवेज और प्राइवेट बसों को डायवर्ट किया जाएगा। यहां से किए जाएंगे डायवर्ट ​बोनेर तिराहा/ओजोन सिटी : यहां से शहर में आने वाले सभी कॉमर्शियल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें बोनेर तिराहे से ही वापस डायवर्ट किया जाएगा। ​सारसौल चौराहा : हाथरस या कानपुर की ओर से आने वाली बसें और भारी वाहन शहर के अंदर नहीं जा सकेंगे। ​क्वार्सी चौराहा : रामघाट रोड और अतरौली की ओर से आने वाले वाहनों को क्वार्सी से ही मोड़ दिया जाएगा। ​मथुरा/आगरा रोड : मथुरा और आगरा की तरफ से आने वाले वाहन मथुरा पुल और आगरा पुल के नीचे से नए बाईपास की ओर भेजे जाएंगे। सासनी गेट की तरफ प्रवेश वर्जित रहेगा। ​मसूदाबाद बस अड्डा : यहां से संचालित होने वाली रोडवेज बसों को सारसौल चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। आंतरिक डायवर्जन ऑटो, ई-रिक्शा और टेंपो के लिए भी रूट बदला गया है। ​मसूदाबाद से रसलगंज : इस मार्ग पर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को कठपुला से डायवर्ट किया जाएगा। ​कंपनी बाग से सासनी गेट : कंपनी बाग चौराहे से सासनी गेट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन (बस, ऑटो, रिक्शा) को जाने की अनुमति नहीं होगी। ​नो-ट्रैफिक जोन ​प्रशासन ने शोभायात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए कंपनी बाग चौराहे से हाथरस अड्डा तक के मार्ग को पूरी तरह से नो-ट्रैफिक जोन घोषित किया है। यहां किसी भी प्रकार के वाहन का संचालन वर्जित रहेगा। ​यह रहेगा शोभायात्रा का रूट ​त्रिमूर्ति मंदिर (अचलताल) से चम्पा गर्ल्स इंटर कॉलेज, आर्य समाज रोड, मदार गेट चौराहा, दुबे पड़ाव तिराहा, जीटी रोड, रामलीला मैदान, हिन्दू इंटर कॉलेज, पुराना हाथरस अड्डा और द्वारिकापुरी होते हुए त्रिमूर्ति मंदिर पर पहुंचेगी। यहां पर शोभायात्रा का समापन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छत पर टहल रही महिला की गला रेत कर हत्या:बाहर लगी सीढ़ी से ऊपर चढ़कर वारदात, चाची सास बोली- जान के बदले जान चाहिए
    Next Article
    अमरोहा में चैत्र पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:एक दिन पहले से ब्रजघाट और तिगरी गंगा धाम में हजारों ने लगाई डुबकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment