Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ​अलीगढ़ में मोबाइल शोरूम पर गन पॉइंट पर लूट:थाना गांधीपार्क क्षेत्र में बदमाशों ने रैकी कर 2.24 लाख लूटे, वारदात CCTV में कैद

    19 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क क्षेत्र में छर्रा अड्‌डा पुल के नीचे दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शोरूम में घुसकर तमंचे के बल पर 2.24 लाख रुपए लूट लिए। शनिवार देर रात को हुई वारदात के समय शोरूम मालिक दुकान बढ़ा रहे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर सीसीटीवी खंगाले हैं। ​दुकान बंद करते वक्त धमकाया, कनपटी पर तानी पिस्टल ​घटना शनिवार रात करीब 10:57 बजे की है। छर्रा अड्डा पुल के पास स्थित भारत टेलीकॉम के मालिक भूपेंद्र पाल सिंह उर्फ भरत भैया ने बताया कि पिता और प्रशांत दुकान पर मौजूद थे। रात को वह दुकान बढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश दुकान में दाखिल हुए। उन्होंने आते ही प्रशांत की कनपटी पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गल्ले में रखे 2.24 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। बदमाश नकाब उतारते भी दिखे ​पीड़ित का कहना है कि बदमाशों ने पहले दुकान की रेकी की थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उन्होंने बताया कि बदमाश दुकान के बाहर बिना नकाब के थे, लेकिन दुकान में घुसने से ठीक पहले उन्होंने चेहरों को ढक लिया। बदमाश नौरंगाबाद की तरफ से आए थे और लूट के बाद स्टेशन रोड की ओर भाग निकले। शोरूम मालिक ने बताया कि पहले भी उनके यहां चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। 3 टीमें गठित, SOG भी जुटी ​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। सीओ द्वितीय, कमलेश कुमार ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए 3 विशेष टीमों का गठन किया गया है। सर्विलांस और एसओजी की टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डेढ़ घंटे देरी से पुलिस को दी घटना की सूचना सीओ द्वितीय कमलेश कुमार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रात्रि 10.56 बजे 02 अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान में लूट की है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए जिसमें दो बिन्दु प्रकाश में आए । पहला यह कि घटना की सूचना 1.30 घंटे विलम्ब से दी गई दूसरा कि उक्त दुकान के दो पार्टनर हैं, जिसमे से एक पार्टनर कुछ दिन पूर्व हुए मर्डर केस में वांछित अभियुक्त का सगा रिश्तेदार है। दोनों पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-न्यूजीलैंड T20 फाइनल आज अहमदाबाद में:एटा के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह, नन्हे प्लेयर्स बोले- इंडिया जीतेगा
    Next Article
    उन्नाव जिला अस्पताल में 50 से ज्यादा ने किया रक्तदान:‘पचास से अधिक रक्तदाता’ संस्था ने किया शिविर का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment