Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में मंदिर-स्कूल के पास शराब ठेकों का विरोध:राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास संचालित शराब के ठेकों के विरोध में प्रदर्शन तेज हो गया है। राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी ने इन ठेकों को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला कलेक्ट्रेट में एसीएम द्वितीय दिग्विजय सिंह को दिया गया। संगठन के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रुद्रा पंडित ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर मंदिरों और स्कूलों के बेहद नजदीक शराब की दुकानें चल रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुराना हाथरस अड्डा, आगरा रोड स्थित प्राचीन पथवारी मंदिर से 50 मीटर से भी कम दूरी पर देशी शराब का ठेका संचालित है। इसी तरह, सासनी गेट स्थित काली मंदिर और उसके पास के स्कूल के समीप भी अंग्रेजी शराब की दुकान चल रही है। संगठन का कहना है कि इन ठेकों के कारण मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि स्कूल के पास शराब की बिक्री से छात्रों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब अन्य गतिविधियों को शहर से बाहर स्थानांतरित किया जा सकता है, तो शराब के ठेकों को क्यों नहीं हटाया जा रहा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि धार्मिक स्थलों की निर्धारित दूरी के भीतर संचालित सभी शराब ठेकों को तत्काल हटाया जाए। राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर इस पर कार्रवाई नहीं हुई, तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान नरेन्द्र पाल सिंह, अंकुश भारद्वाज, गगन गोस्वामी, सुशील शर्मा, देवेंद्र शर्मा, आकाश शर्मा, कपिल देव वार्ष्णेय, भरत सिंह सनातनी, मुकेश वर्मा, लालू रघुवंशी, प्रहलाद शर्मा, दिवाकर वर्मा और रामकुमार गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार ने ली किशोर की जान:दावत से लौटते समय हुआ हादसा, ममेरा भाई गंभीर घायल
    Next Article
    सम्भल में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:नासिक टीसीएस मामले में कथित धर्मांतरण पर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment