Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:मायके पक्ष ने पति पर लगाया आरोप, कहा- गला घोंटकर हत्या कर दी

    1 hour ago

    2

    0

    अलीगढ़ जिले के अकराबाद के कस्बा पिलखना में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस यह घटना बुधवार सुबह लगभग 5 बजे कस्बा पिलखना के मौहल्ला निनौहर में हुई। 19 वर्षीय रिफत उर्फ चांदनी, जो फारूक की पत्नी थी, उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोग सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। मृतका के फूफा शाकिर पुत्र जहीर ने पुलिस को चांदनी की हत्या की जानकारी दी। शादी के कुछ दिनों बाद हुआ था विवाद चांदनी की फूफी शबाना खातून पत्नी शाकिर ने बताया कि उन्होंने चांदनी को 16 वर्ष पहले अपने भाई अफ़रोज़ अंसारी से गोद लिया था, तब वह 3 वर्ष की थी। चार माह पूर्व चांदनी की शादी कस्बा के ही फारूक से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में विवाद हो गया था, जिसके बाद चांदनी वापस अपने फूफा-फूफी के पास आ गई थी। चार दिन पहले वापस बुलाकर ले गया था वापस शबाना के अनुसार चार दिन पहले फारूक उसे वापस बुलाकर ले गया था। मंगलवार रात पति-पत्नी के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ। शबाना ने आरोप लगाया है कि फारूक के किसी अन्य युवती से संबंध थे, जिसके चलते उसने चांदनी का गला घोंटकर हत्या कर दी। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि- पिलखना में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतका के पति से पूछताछ जारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने की विकास कार्यों की समीक्षा:औरैया में अधिकारियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश
    Next Article
    अमेठी में SP सरवणन टी का एक्शन:चौकी इंचार्ज बदले, कुछ ही घंटों में दूसरी तबादला सूची जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment