Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में पिकअप से टकराकर दो छात्रों की मौत:परीक्षा देकर लौटते समय हुआ हादसा, एक गंभीर घायल

    8 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहें दो छात्रों को बेकाबू पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य की हालत गंभीर है। मामला शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे का बताया जा रहा है। तीनों छात्र इंटर कॉलेज मेमड़ी से परीक्षा देकर एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल सत्येंद्र को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। घटना की सूचना पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार पिकअप चालक की तलाश जारी है। मामले की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाएं जा रहें हैं। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए - अब पूरा मामला समझिए... हादसा तरौली क्षेत्र के आलमपुर कायस्थान गांव का बताया जा रहा है। मृतक छात्रों की पहचान आलमपुर कायस्थान निवासी अमन पुत्र देवेंद्र सिंह और गोपाल पुत्र नरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। गांव के ही सत्येंद्र पुत्र दिनेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों छात्रों की उम्र लगभग 15 वर्ष बताई जा रही है। मृतक बच्चे के पिता गांव में मजदूरी का काम करते है। परिजनों ने बताया कि तीनों छात्र इंटर कॉलेज मेमड़ी से परीक्षा देकर अपने घर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान मोटर साइकिल पिकअप से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर गए। मौके पर हुई दोनों की मौत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी की अमन और गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। चारों तरफ खून फैल गया। गंभीर रूप से घायल सत्येंद्र को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के तुरंत बाद राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लहूलुहान हालत में सत्येंद्र को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सत्येंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:स्टेयरिंग फेल होने से एक की मौत, नौ घायल
    Next Article
    दीपिका पादुकोण ने ‘द व्हाइट लॉटस’ का दूसरा मौका गंवाया:ऑडिशन देने से इंकार बना वजह, हॉलीवुड प्रोजेक्ट फिर हाथ से निकला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment