Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में दंपती से लूट:बेटी की शादी के कार्ड बांटकरघर लौट रहे थे, पति के सिर पर ईंटों से मारा

    2 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ में बेटी की शादी के कार्ड बांटकर और भाईदूज पर मायके से लौट रहे दंपती को बदमाशों ने सुनसान रास्ते पर घेर लिया। खेतों से निकले दो बदमाशों ने पति के सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया। वहीं, पत्नी का मुंह कपड़े से दबाकर उसे धमकाया और गले से सोने का मंगलसूत्र, मोबाइल और पर्स में रखे 2 से 3 हजार रुपए लूट लिए। वारदात के बाद दोनों बदमाश खेतों के रास्ते फरार हो गए। घायल पति के सिर में कई टांके आए हैं। देर रात एसएसपी नीरज जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महुआखेड़ा थाने में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शॉर्टकट के चक्कर में सुनसान रास्ते पर पहुंचे बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला जाफराबाद निवासी प्रेमकुमार बैटरी का कारोबार करते हैं। 11 नवंबर को भाईदूज पर वह पत्नी रेखा देवी के साथ गंगीरी स्थित अपनी ससुराल गए थे। वहां पत्नी ने भाइयों को टीका किया। दंपती ने 24 नवंबर को होने वाली बेटी की शादी के कार्ड भी बांटे। देर शाम दोनों बाइक से अलीगढ़ लौट रहे थे। जीटी रोड से धनीपुर एयरपोर्ट के पास याकूतपुर गांव होकर शहर आने वाले संपर्क मार्ग पर शॉर्टकट के चक्कर में चले गए। सामान ठीक करने के लिए रोकी थी बाइक याकूतपुर पुलिया से करीब 200 मीटर आगे कायमपुर रोड पर बाइक से बंधा सामान ढीला हो गया। प्रेमकुमार ने बाइक रोककर पत्नी के साथ सामान ठीक करना शुरू किया। इसी दौरान खेतों से दो बदमाश आ गए। आरोप है कि एक बदमाश ने प्रेमकुमार के सिर पर ईंटों से कई वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे बदमाश ने रेखा देवी का मुंह कपड़े से दबाया और धमकाकर उसका मंगलसूत्र, मोबाइल और पर्स लूट लिया। 25 से 30 मिनट तक दंपती को धमकाते रहे बदमाश आरोप है कि बदमाशों ने करीब आधे घंटे तक दंपती को डराया और लूटपाट की। इसके बाद दोनों खेतों के रास्ते भाग गए। घायल प्रेमकुमार किसी तरह पत्नी के साथ वहां से निकले और निजी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उनके सिर की चोटों पर कई टांके लगाए। अस्पताल से ही उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण सूचना मिलने पर एसएसपी नीरज जादौन देर रात घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। प्रेमकुमार के भतीजे संजू वर्मा ने महुआखेड़ा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(6) में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक ओमदत्त मिश्रा को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज के छिबरामऊ में युवक ने फांसी लगाकर जान दी:पत्नी से एक साल से चल रहा था विवाद, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
    Next Article
    मऊ के सूर्यकुंड पर 24 नवंबर को जलेेंगे 51-हजार दीप:काशी की तर्ज पर मनेगी देव दीपावली, चार घाटों पर होगी भव्य आरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment