Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलवर में त्रिपोलेश्वर बने दूल्हा, काशी से आई विशेष ड्रेस:जयपुर के ताड़केश्वर में बैंड-बाजे बज रहे, उदयपुर के एकलिंगनाथजी में डीजे पर झूमे भक्त

    5 hours ago

    1

    0

    राजस्थान में महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवभक्त झूमते-गाते बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंच रहे है। जयपुर, उदयपुर, कोटा, जोधपुर, अलवर सहित सभी शहरों में भगवान भोलेनाथ के मंदिरों विशेष सजावट की गई है। भक्त दूध, घी, शहद से अभिषेक कर रहे हैं। डमरू और मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव के जयकारे लगाए जा रहे हैं। जयपुर के ताड़केश्वर मंदिर में रविवार सुबह 3 बजे हुई भस्मा आरती और महाभिषेक के बाद भक्तों के लिए कपाट खोले गए। उदयपुर में एकलिंगनाथजी के दर्शन के लिए भक्त डीजे की धुनों पर शिव आराधना करते हुए पहुंच रहे हैं। कोटा के शिवपुरी धाम में 525 शिवलिंग के दर्शन के लिए सुबह से भक्तों की लाइन लगी है। अलवर के प्रमुख त्रिपोलेश्वर महादेव मंदिर भगवान शिव आज दूल्ह के रूप में हैं। उनके लिए वाराणसी से विशेष ड्रेस भी मंगवाई गई है। राजस्थान के बड़े मंदिरों में आज चार प्रहर की विशेष पूजा भी होगी। अब देखिए- राजस्थान में महाशिवरात्रि पर्व की PHOTOS… …. राजस्थान की ये खबरें भी पढ़िए… 1. शिव मंदिर, जिसका रास्ता गूगल भी भटक जाता है:महाराणा प्रताप ने बनवाया था, फिसलन भरी पगडंडी, 50 घंटे पैदल चली भास्कर टीम, लेपर्ड-भालू का डर 2. अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्या को दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू में पोस्ट करना के लिए क्लिक करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने जैश-ए-मौहम्मद के पाकिस्तानी कमांडर सैफुल्लाह के पोस्टर लगाए
    Next Article
    Tu Yaa Main: उम्मीद से कम ओपनिंग, डे 2 पर संभली 'तू या मैं' की कमाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment