Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलविदा जुमा की नमाज हुई अदा, ईद की तैयारी शुरू:मौलाना मोहम्मद अहमद बोले- कमजोर पर अत्याचार से बचें

    9 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। इसके साथ ही ईद की तैयारियां भी शुरू हो गईं, जो शनिवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर मदरसा जामे अरबीया के प्रिंसिपल मौलाना मोहम्मद अहमद वारसी ने मीडिया से बात करते हुए ईद के महत्व और इसे मनाने के तरीके पर प्रकाश डाला। मौलाना मोहम्मद अहमद वारसी ने बताया कि ईद रमज़ानुल मुबारक में अल्लाह की इबादत और तपस्या के शुक्र के तौर पर मनाई जाती है। यह अल्लाह के इनाम का दिन है, इसलिए हमारे किसी भी अमल में दिखावा नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से नरमी और मोहब्बत के साथ पेश आने, माफ करने और गले लगाने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी का दिल नहीं दुखाना चाहिए और किसी कमजोर पर अत्याचार नहीं करना चाहिए। मौलाना ने फितरा देने के महत्व को भी समझाया, ताकि सभी भाई अपनी खुशियां मना सकें। उन्होंने कहा कि ईद वास्तव में जोड़ने और मानवता को मजबूत करने का दिन है। किसी को भी जुबान या हाथ से नुकसान पहुंचाने या तकलीफ देने से बचना चाहिए। मौलाना ने पैगंबर की हदीस का हवाला देते हुए कहा कि सच्चा मुसलमान वही है जिसके हाथ और जुबान से दूसरे मुसलमान महफूज रहें। उन्होंने बाबा गुलाम फरीद रहमतुल्लाह अलैह से जुड़े एक बुजुर्ग की कहानी का जिक्र करते हुए बताया कि ईद का सच्चा अर्थ 'मैं' को त्यागकर दूसरों का आदर-सत्कार करने में है। उन्होंने कहा कि ईद एक पवित्र दिन है और इस पर ध्यान रखना चाहिए कि हमारा बनाने वाला ईश्वर हमसे राजी हो जाए। मौलाना ने अपनी खुशियों में गरीबों और सभी को शामिल करने की अपील की। उन्होंने भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा कुछ करना चाहिए जिससे यह मिठास हमेशा बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में दो बार अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज़:शहर की मस्जिदों में 80 हजार लोगों ने एक साथ दुआ के लिए उठाए हाथ
    Next Article
    गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट पर कम हुए कर्मचारी:संचालकों ने बताया- समोसे समेत कई आइटम की बिक्री कम, कोयले और लकड़ियों का ले रहे सहारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment