Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलविदा जुमा पर मस्जिदों में हुई अमन-शांति की दुआ:चांद रात पर बाजारों में रही जबरदस्त भीड़, गोरखपुर में ईद की तैयारी पूरी

    1 hour ago

    2

    0

    गोरखपुर में रमजान के आखिरी जुमा पर शुक्रवार को शहर की सभी मस्जिदों में दोपहर 12:30 से 2:30 बजे के बीच नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने मुल्क में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। कुरआन की तिलावत, दुरूद और गुनाहों की माफी के साथ इबादत का सिलसिला दिनभर जारी रहा। अलविदा जुमा के मौके पर शहर में ईद जैसा माहौल नजर आया। शुक्रवार शाम रमजान का 30वां रोजा पूरा होने के बाद चांद दिखाई देने पर ईद-उल-फित्र का ऐलान किया गया। उलमा ने लोगों को मुबारकबाद दी। शहर में शनिवार को सुबह 7 बजे से ईद की नमाज शुरू होगी, जबकि सुन्नी जामा मस्जिद, सौदागर मोहल्ला बसंतपुर में सुबह 10:30 बजे आखिरी नमाज अदा की जाएगी। सभी ईदगाहों और मस्जिदों में साफ-सफाई और व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई हैं। चांद रात में बाजार पूरी रात रहे गुलजार चांद रात पर शहर के प्रमुख बाजारों में देर रात तक भारी भीड़ उमड़ी। शाह मारूफ, नखास, रेती, घंटाघर, उर्दू बाजार, जाफरा बाजार और गोरखनाथ में लोगों की भीड़ से बाजार पटे रहे। कपड़े, टोपी, इत्र, जूते-चप्पल, चूड़ी और सजावटी सामान की जमकर खरीदारी हुई। फुटपाथ की दुकानों पर भी अच्छी बिक्री दर्ज की गई। ईद को लेकर सेवईं, मेवा और खोवा की दुकानों पर भी दिनभर और देर रात तक भीड़ रही। नखास, उर्दू बाजार, जाफरा बाजार, इलाहीबाग और गोलघर क्षेत्र में जमकर खरीदारी हुई। मीट और चिकन की दुकानों पर भी लंबी कतारें लगी रहीं। दाम बढ़ने के बावजूद खरीदारी में कोई कमी नहीं दिखी। मोबाइल और सोशल मीडिया से भी दी गई बधाई चांद रात पर लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। मोबाइल कॉल, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के जरिए भी शुभकामनाएं भेजी गईं। विदेश में रह रहे लोगों ने भी अपने परिजनों से संपर्क कर त्योहार की बधाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रीय ओरल हेल्थ दिवस पर विशेष अभियान शुरू:कानपुर देहात में बच्चों, किशोरों के स्वास्थ्य पर एक माह तक रहेगा फोकस
    Next Article
    कानपुर देहात में जिला कारागार में विधिक जागरूकता शिविर:डीएलएसए सचिव ने किया निरीक्षण, बंदियों को दी जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment