Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर के श्रवणधाम को 376.32 लाख रुपये का बजट:पर्यटन विकास के लिए शासन ने दी प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति

    1 hour ago

    2

    0

    अम्बेडकरनगर में श्रवणधाम के पर्यटन विकास के लिए शासन ने 376.32 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस परियोजना का उद्देश्य श्रवणक्षेत्र धाम को पर्यटन मानचित्र पर विकसित करना है। प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद, कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम को 282 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। शासन से पत्र प्राप्त होने के बाद, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल ने मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ल को तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। श्रवणधाम का पर्यटन विकास पिछले तीन वर्षों से जारी है, लेकिन पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद इस परियोजना को विशेष गति मिली है। पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव और डिजाइन को जिला प्रशासन की संस्तुति के साथ शासन को भेजा गया था। अब इस प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृत धनराशि में से सर्वाधिक 100.34 लाख रुपये सिविल वर्क पर खर्च करने की योजना है। यह राशि धाम के समग्र पर्यटन विकास के लिए उपयोग की जाएगी। सिविल वर्क के अतिरिक्त, परियोजना में विद्युतीकरण, प्लंबिंग, फायर लाइटिंग, सीवेज, जलापूर्ति, सेप्टिक टैंक, नलकूप, वाटर ड्रेन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सैनिटेशन, सबमर्सिबल पंप, सोकपिट, सीसी रोड, सोलर व स्ट्रीट लाइट, ब्लॉक पाथ और हार्टिकल्चर जैसे कार्य भी शामिल हैं। कार्यदाई संस्था जल्द ही सभी कार्यों की डिजाइन के अनुरूप निर्माण शुरू करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में DCM में घुसी कार, 4 घायल:पिचकी कार में फंसा ड्राइवर, पुलिस ने लोगों की मदद से निकाला
    Next Article
    हाथरस में पत्नी के अपहरण का आरोप:दो महिलाओं सहित पांच पर FIR, जेवरात-नकदी भी ले जाने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment