Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में शांतिपूर्ण मनी ईद:पुलिस प्रशासन ने किए थे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, DM ने लिया ईदगाहों का जायजा

    2 hours ago

    2

    0

    अम्बेडकरनगर में ईद-उल-फितर का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला और पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने ईदगाह पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, विधायक राम मूर्ति वर्मा, डॉ. अभिषेक सिंह, सुरेश वर्मा और जंगबहादुर यादव ने भी ईदगाह पहुंचकर लोगों को ईद की बधाई दी। त्योहार के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। संवेदनशील इलाकों से लेकर मुख्य ईदगाहों और मस्जिदों तक भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने पूरे जनपद को नौ जोन में विभाजित कर 122 ईदगाहों और 332 मस्जिदों को सुरक्षा घेरे में लिया था। सुरक्षा व्यवस्था में आधुनिक तकनीक का भी भरपूर उपयोग किया गया। हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर ड्रोन कैमरों के माध्यम से छतों और तंग गलियों की निगरानी की गई। प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को सीधे कंट्रोल रूम से जोड़ा गया था। ईद की नमाज के लिए जिले को पांच जोन और नौ सेक्टर में बांटा गया था, जहां पुलिस अधिकारी तैनात किए गए थे। क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) को भी सक्रिय रखा गया। नमाज के समय को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किए गए थे। ईद की नमाज के दौरान ईदगाह की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। नमाजियों की सुविधा के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन भी लागू किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में अकीदत से अदा हुई ईद की नमाज:गांधी पार्क और इस्लामिया मैदान में उमड़ा जनसैलाब, सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद
    Next Article
    सीतापुर में ईद-उल-फितर की नमाज ड्रोन निगरानी में संपन्न:DM-SP ने की ईदगाहों की निगरानी, जनप्रतिनिधियों ने गले लगकर दी बधाइयां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment