Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अम्बेडकरनगर में टांडा-कलवारी पुल की मरम्मत पूरी:1 अप्रैल से वाहनों का आवागमन होगा शुरू, 6 महीने से चल रहा था काम

    3 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर और बस्ती को जोड़ने वाले लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित टांडा-कलवारी पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। लगभग छह महीने के इंतजार के बाद, इस प्रमुख मार्ग पर वाहनों का आवागमन 1 अप्रैल से फिर से बहाल कर दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने पुल की संरचनात्मक मजबूती और फर्श के नवीनीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। टांडा-कलवारी पुल अंबेडकरनगर और बस्ती जिलों के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसके खुलने से अंबेडकरनगर से प्रयागराज, वाराणसी, विंध्याचल, जौनपुर, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ तक की यात्रा अब अधिक सुगम हो जाएगी। पुल बंद होने के कारण स्थानीय दुकानदारों और दैनिक यात्रियों की आजीविका पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा था। NHAI द्वारा कराए गए मरम्मत कार्य में पुल की संरचनात्मक मजबूती बढ़ाना, फर्श का नवीनीकरण और आवश्यक सुरक्षा उपाय शामिल थे। NHAI के साइड इंजीनियर रजनीश यादव ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरी तरह समाप्त हो चुका है और वर्तमान में केवल अंतिम चरण की साफ-सफाई चल रही है। उन्होंने पुष्टि की कि निर्धारित समय के अनुसार, बुधवार (1 अप्रैल) से पुल पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। पुल बंद होने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों से लगभग 70 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा था। इससे न केवल समय की बर्बादी हो रही थी, बल्कि ईंधन का खर्च भी दोगुना हो गया था। अब पुल खुलने से अंबेडकरनगर से बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और पड़ोसी देश नेपाल तक का सफर बेहद आसान और कम समय में पूरा होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'ऋषभ पंत की बैटिंग ऑर्डर नहीं बताऊंगा':लैंगर बोले- प्रेशर पसंद है, इकाना में आज LSG-DC की भिड़ंत
    Next Article
    लखनऊ में 52 गैस सिलेंडर पकड़े:मकान से 40 और गाड़ी से 12 सिलेंडर बरामद, दोगुने दामों पर ब्लैक कर रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment