Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमानगढ़–कार्बेट में संयुक्त फ्लैग मार्च:वन माफियाओं पर नकेल के लिए दो राज्यों का बड़ा ऑपरेशन

    11 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व और उत्तराखंड के कार्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र में वन अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को बड़ा संयुक्त अभियान चलाया गया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड वन विभाग की टीमों ने मिलकर फ्लैग मार्च और सघन गश्त करते हुए आरक्षित वन क्षेत्रों, सीमावर्ती गांवों और सार्वजनिक स्थलों की व्यापक जांच की। इस कार्रवाई का उद्देश्य वन माफियाओं और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश देना था। देंखें पुलिस पेट्रोलिंग से जुड़ी तीन तस्वीरें… दो राज्यों के वन विभाग ने मिलाया कदम अभियान के तहत बिजनौर वन प्रभाग के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज और उत्तराखंड वन विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से गश्त की। दोनों राज्यों की टीमों ने समन्वय के साथ वन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई और सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। कालागढ़ से शुरू हुआ फ्लैग मार्च संयुक्त फ्लैग मार्च कालागढ़ से शुरू होकर कोठीरो चौकी, पत्थरकुआं, गुलरगट्टी, भगंनगुरू, झूलोखत्ता, नबीगढ़, फतेहपुर धारा, रानीनांगल और लाल बाग होते हुए कार्बेट नेशनल पार्क कालागढ़ के रेंज कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान टीमों ने कई संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सीमावर्ती गांवों और डेरों की सघन जांच गश्त के दौरान वन गुर्जरों के डेरों के साथ-साथ सीमावर्ती गांवों में रहने वाले लोगों के आवासों की भी जांच की गई। टीम ने मैटल डिटेक्टर की मदद से संदिग्ध वस्तुओं और अवैध हथियारों की तलाश करते हुए इलाके की गहन तलाशी ली। खेत-खलिहानों और सार्वजनिक स्थलों पर भी निगरानी वन विभाग की टीम ने आरक्षित वन क्षेत्रों के अलावा खेत-खलिहानों, सार्वजनिक स्थलों और वन क्षेत्र में रहने वालों के डेरों पर भी विशेष निगरानी रखी। इससे अवैध शिकार, लकड़ी तस्करी और अन्य वन अपराधों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। ग्रामीणों से मांगा सहयोग अधिकारियों ने सीमावर्ती गांवों के लोगों से संवाद करते हुए वन संपदा के संरक्षण और संवर्धन में सहयोग की अपील की। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। अधिकारियों की मौजूदगी में चला अभियान संयुक्त गश्त में अमानगढ़ रेंज की क्षेत्रीय वनाधिकारी अंकिता किशोर, वन दरोगा वाकर रजा, रवि सागर, विपिन कुमार, वन रक्षक मोहित कुमार, संजय मठपाल, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह, दिनेश कुमार और मोहम्मद आरिफ शामिल रहे। वहीं कार्बेट नेशनल पार्क कालागढ़ के रेंज अधिकारी विंदरपाल सिंह और उनका स्टाफ भी अभियान में सक्रिय रहा। संयुक्त फ्लैग मार्च और गश्त अभियान से यह साफ संदेश दिया गया कि वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोनों राज्यों के वन विभाग की यह पहल जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप:पीड़ित परिवार ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई
    Next Article
    अयोध्या में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू:अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास शिवम शुक्ला कराएंगे रसपान, कलश यात्रा में कंप्यूटर बाबा शामिल हुए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment