Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में आम के पेड़ पर बैठा दिखा तेंदुआ, VIDEO:वन विभाग ने पिंजरा लगाया, खेत को घेरकर जाल बिछाया

    3 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के शाहबाजपुर गांव में एक बार फिर तेंदुए की दहशत फैल गई है। बुधवार सुबह गांव के पास एक पेड़ पर तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ लोगों ने खेतों के पास एक ऊंचे पेड़ पर तेंदुए को बैठा देखा। शुरुआत में उन्हें यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो तेंदुआ स्पष्ट रूप से नजर आया। इसके बाद पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया और तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। ग्रामीणों को घरों में रहने और बच्चों को बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। शाहबाजपुर निवासी जाहिद हुसैन के अनुसार, गांव के जंगलों में प्रधान सहरोज ने आम के पेड़ पर तेंदुआ देखा था। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर तेंदुआ डरकर जाहिद हुसैन के सेम के खेत में घुस गया। खेत के चारों तरफ जाल बिछाया उप प्रभागीय वन अधिकारी नरेश कुमार जोशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राजीव वर्मा, हल्का प्रभारी उप निरीक्षक नेपाल सिंह और उप निरीक्षक यशवंत सिंह शामिल थे। टीम ने सेम के खेत को चारों तरफ से जाल से घेर दिया है और एक तरफ पिंजरा लगाया गया है। रेस्क्यू टीम मौके पर तैनात है। रेस्क्यू टीम पकड़ने की कोशिश कर रहा स्थानीय लोगों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही की खबरें मिल रही थीं, जिससे ग्रामीण पहले से ही चिंतित थे। अब पेड़ पर तेंदुआ दिखने के बाद दहशत और बढ़ गई है। वन विभाग तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश कर रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:पिता ने बताया मानसिक बीमारी से था परेशान, फंदे से लटका मिला शव
    Next Article
    श्रावस्ती डीएम ने भंगहा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया:मरीजों से फोन पर फीडबैक लिया, बोले- लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment