Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में ऑटो-डंपर की टक्कर, चालक समेत दो की मौत:मेरठ मंडी से लौटते समय हुआ हादसा, अंगूर उतारकर लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    अमरोहा में ऑटो और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अमरोहा-अतरासी मार्ग पर गांव सूदनपुर के पास हुआ। मृतक ऑटो से मेरठ मंडी से अंगूर उतारकर अमरोहा लौट रहे थे। अमरोहा नगर कोतवाली इलाके के मोहल्ला काला कुआं निवासी 38 वर्षीय नीरज पुत्र लल्लू सिंह और फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय पिंटू मेरठ मंडी अंगूर लेकर गए थे। अंगूर मंडी में उतारने के बाद दोनों ऑटो से अमरोहा वापस आ रहे थे। शुक्रवार तड़के अमरोहा से करीब आठ किलोमीटर पहले गांव सूदनपुर के पास सामने से आ रहे एक डंपर ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई और शवों को ऑटो काटकर, तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में भैंस के विवाद पर चली ताबड़तोड़ गोलियां:सौदे पर शुरु हुई बहस में 12 बदमाशों ने किया हमला, मची अफरा-तफरी
    Next Article
    आगरा दीवानी में 2 अधिवक्ताओं में मारपीट, VIDEO:एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर घूंसे मारे, किसी ने नहीं की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment