Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका-ईरान के बीच पाकिस्तान क्यों? क्या ट्रंप के इशारों पर नाच रहा... पाक पत्रकार ने खोले राज

    2 weeks ago

    1

    0

    Pakistan role in US Iran War: पश्चिम एशिया में तनाव के बीच अब एक नई कूटनीतिक हलचल शुरू हो चुकी है. अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत कराने के लिए पाकिस्तान को आगे किया गया है, लेकिन क्या ये कोशिश सच में कामयाब होगी? यही सवाल अब चर्चा का केंद्र बन गया है. पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने इस पूरे मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है. उनका कहना है कि अभी कुछ भी साफ नहीं है, क्योंकि असली तस्वीर तो तभी सामने आएगी जब तय मीटिंग्स शुरू होंगी, जिनकी शुरुआत शनिवार से होने की बात कही जा रही है. आरजू काजमी के मुताबिक, पाकिस्तान को इसलिए चुना गया क्योंकि उसका सीधा बॉर्डर ईरान से लगता है और दोनों देशों के रिश्ते फिलहाल ठीक हैं. ऐसे में ईरान के लिए पाकिस्तान के जरिए बातचीत में शामिल होना ज्यादा आसान और सहज हो सकता है. इस बीच एक और बड़ा सवाल उठा क्या पाकिस्तान खुद फैसले ले रहा है या फिर सब कुछ अमेरिका के इशारे पर हो रहा है? शहबाज शरीफ के एक ट्वीट को लेकर भी विवाद हुआ, जिसमें ड्राफ्ट लाइन दिखने की बात सामने आई. हालांकि इस पर आरज़ू काज़मी कहती हैं कि ऐसी गलतियां कभी-कभी हो जाती हैं, लेकिन वो यह भी मानती हैं कि पाकिस्तान जो भी कर रहा है, उसमें अमेरिका की भूमिका अहम है.
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान जंग में दलाली करता रहा पाकिस्तान, इधर जयशंकर ने कर दिया खेल, मुनीर के जाल से दोस्त को निकाला
    Next Article
    शहबाज-मुनीर को दो नोबेल...पाकिस्तानी भी गजब हैं, ट्रंप की गुलामी का भी मांग रहे इनाम

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment