Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइन:टोकन के लिए कर रहे घंटों इंतजार, मेडिकल के लिए पहुंच रहे अस्पताल

    2 hours ago

    1

    0

    अमरनाथ यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। दूसरे दिन सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करने के लिए वाराणसी के जंगमबाड़ी स्थित जम्मू एंड कश्मीर बैंक के बाहर लाइन में लग गए। श्रद्धालुओं का आरोप है कि बैंक द्वारा काफी धीमी गति से रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है बिना लाइन के लोग आगे चले जा रहे हैं। इस बार अमरनाथ यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड ने सख्त नियम बनाए हैं। केवल 13 से 70 वर्ष की उम्र के लोग ही यात्रा कर सकते हैं। 13 साल से कम और 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को अमरनाथ यात्रा की अनुमति नहीं है। अब जानिए लाइन में लगे श्रद्धालुओं ने क्या कहा लाइन में लगे श्रद्धालु विकास ने कहा कि इस बार के नियम काफी अलग है सबसे पहले सरकारी अस्पताल से मेडिकल बनवाना होगा उसके बाद बैंक में उसका वेरिफिकेशन हो रहा है हम आज लाइन में लगे थे लेकिन हमें टोकन दिया गया और 18 तारीख का समय मिला है अब पुनः हम 18 तारीख को पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि लाइन इतनी लंबी लग रही है कि अगर सुबह न पहुंच जाए तो नंबर ही नहीं आयेगा। रजिस्ट्रेशन कहां और कैसे कराएं? अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से किया जा सकता है। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आप श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड के मोबाइल ऐप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की बात करें तो अधिकृत बैंक शाखाओं में जाकर अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण कराया जा सकता है। इनमें पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक और एक्सिस बैंक की कई शाखाएं शामिल हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए कंपल्सरी हेल्थ सर्टिफिकेट सबसे जरूरी होता है। यह सर्टिफिकेट बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टर्स से ही बनवाना होगा। ध्यान रहे कि यह सर्टिफिकेट 8 अप्रैल 2026 के बाद जारी किया हुआ ही मान्य होगा। इसके अलावा आधार कार्ड, वोटर आईडी या पासपोर्ट में से किसी एक आईडी कार्ड की जरूरत होती है। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए कम से कम 4-5 लेटेस्ट फोटोग्राफ साथ रखें। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 150 रुपये है, जो ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से जमा करनी होगी. इसके बाद ही आपका रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो पाएगा। इस बार 57 दिन चलेगा यात्रा पिछले साल यात्रा 3 जुलाई को शुरू होकर 9 अगस्त 2025 को संपन्न हुई थी। यात्रा की अवधि महज 38 दिन की थी। इस बार श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए 19 दिन अधिक मिलेंगे। यानी यात्रा पूरे 57 दिनों तक चलेगी। श्री बाबा अमरनाथ यात्रा की अवधि पहले भी 2 महीने होती रही है। हालांकि, अकसर यह देखा गया है कि समय से पहले (15-20 दिन) बाबा बर्फानी अंतर्ध्यान हो जाते हैं। उसके बाद यात्रियों की संख्या कम होती जाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से मासूम को उठा ले गई महिला, VIDEO:संभल से मां-बाप बच्चे के साथ आए थे बदायूं, पुलिस की 3 टीम तलाश में जुटीं
    Next Article
    बुलंदशहर में संस्कृति ज्ञान परीक्षा के 246 छात्र सम्मानित:शांतिकुंज हरिद्वार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले को दिए पुरस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment