Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमित असेरी बांदा के नए डीएम नियुक्त:जे. रीभा का भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग में तबादला

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसी क्रम में अमित असेरी को बांदा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। अमित असेरी उत्तर प्रदेश कैडर के 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह अलीगढ़ में नगर आयुक्त के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अगस्त 2024 में उनका तबादला कर लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया था। उन्होंने अपने शुरुआती करियर में संयुक्त मजिस्ट्रेट और मुख्य विकास अधिकारी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है। 2020 में वह चित्रकूट के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। वहीं, बांदा की निवर्तमान जिलाधिकारी जे. रीभा का तबादला करते हुए उन्हें भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन में विशेष सचिव बनाया गया है। जिलाधिकारी जे. रीभा ने अपने कार्यकाल के दौरान बांदा में विकास कार्यों और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया था। अब बांदा जैसे महत्वपूर्ण जिले की कमान अमित असेरी के हाथों में होगी। जिले में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों, पेयजल, सड़क, बिजली और खनन जैसे प्रमुख मुद्दों पर नए जिलाधिकारी की कार्यशैली पर सभी की नजर रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में AIMIM का जनाधार बढ़ा:दर्जनों लोगों ने ओवैसी की विचारधारा से प्रभावित होकर ली सदस्यता
    Next Article
    बरेली में निकली भगवान परशुराम की 24वीं शोभायात्रा:एटा की झांकियों और मथुरा-चंदौसी के बैंड ने मोहा मन, अयोध्या के महंत बलराम दास पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment