Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी की स्नेहा बनीं नायब तहसीलदार:चौथे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास की

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के कुड़वा डालव गांव की स्नेहा ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर नायब तहसीलदार का पद प्राप्त किया है। उन्होंने अपने चौथे प्रयास में यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। स्नेहा ने पीसीएस परीक्षा में 92वीं रैंक प्राप्त की है। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतक और ग्रामीण उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। स्नेहा मूल रूप से अमेठी तहसील क्षेत्र के कुड़वा डालव गांव की निवासी हैं। उनके पिता वर्तमान में हरियाणा में एक राजकीय इंटर कॉलेज में प्राचार्य हैं। स्नेहा स्वयं सुल्तानपुर जिले के धम्मौर स्थित हनुमत इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान की प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थीं। स्नेहा चार बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनका एक चचेरा भाई उमेश कुमार शुक्ला भी है। उनकी मां एक गृहिणी हैं। हाल ही में उनकी शादी गौरीगंज तहसील क्षेत्र के पंडरी गांव निवासी विपुल पांडेय से हुई है, जो स्वयं एक सहायक अध्यापक हैं। स्नेहा की प्रारंभिक शिक्षा गांव के आसपास के स्कूलों में कक्षा एक से छह तक हुई। इसके बाद उन्होंने कक्षा सात से बारह तक की पढ़ाई हरियाणा में अपने पिता के पास रहकर पूरी की। उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज, अमेठी से स्नातक और सुल्तानपुर के केएनआई कॉलेज से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। अपनी सफलता पर स्नेहा ने कहा कि इसमें उनके परिवार का पूरा सहयोग रहा है। उन्होंने घर पर रहकर पढ़ाई की और ऑनलाइन माध्यमों से भी काफी प्रेरणा मिली। उन्होंने बताया कि हाल ही में शादी होने के बाद ससुराल पक्ष से भी उन्हें पूरा समर्थन मिला। स्नेहा ने कहा कि नायब तहसीलदार के रूप में उन्हें प्रशासन और फील्ड वर्क का नया अनुभव मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीप्ती वर्मा ने यूपीपीएससी में 6वीं रैंक हासिल की:हरदोई की बिलग्राम तहसील के पुरबावां गांव की बेटी ने नाम रोशन किया
    Next Article
    सोमवार को कानपुर में केस्को का शटडाउन:20 इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, जानिए अलग-अलग क्षेत्रों की टाईमिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment