Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में गेहूं के खेत में लगी आग:दो बीघा खड़ी फसल जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में दोपहर को गेहूं के एक खेत में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी इस आग में करीब दो बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। आज दोपहर जब खेत में आग लगी तो धुआं उठते देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। किसानों को भारी नुकसान इसके बाद ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया। इस घटना में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव ने बताया कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती परिवार को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी संग फरार:अमरोहा में शादी से पहले किसान की बेटी भागी, FIR हुई दर्ज
    Next Article
    अंबेडकरनगर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 573 मरीजों को लाभ:हड्डी व जोड़ संबंधी समस्याओं का किया उपचार, दवाएं भी दीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment