Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AMU में अफ्रीकी छात्र बोला- सबको AC दूंगा, मेट्रो चलवाऊंगा:'थ्री इडियट्स' स्टाइल में स्पीच दी; एक-एक वादे पर तालियां बजीं

    3 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले अफ्रीकी छात्र अय्यूबा ने हिंदी में स्पीच देकर सबको चौंका दिया। यूनिवर्सिटी के 'नदीम तरीन हॉल' में मंगलवार देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम था। छात्र अय्यूबा ने बॉलीवुड फिल्म '3 इडियट्स' के ‘चतुर रामलिंगम’ के अंदाज में भाषण दिया। जिसे सुनकर सुनकर छात्र अपनी हंसी नहीं रोक पाए। आत्मविश्वास और उत्साह से लबरेज अफ्रीकी छात्र अय्यूबा ने छात्रों से कई वादे किए। छात्र संघ चुनाव में खुद को सेक्रेटरी पद का दावेदार बताते हुए रोमन हिंदी में कहा, 'यहां बहुत गर्मी है, इसलिए मैं सबको AC दूंगा। एनेक्सी में 5 AC लगाऊंगा और स्विमिंग पूल भी बनेगा। एक बार सेक्रेटरी बनवा दो।' छात्र का वीडियो सामने आया है। VIDEO में क्या है, जानिए… काले रंग की शेरवानी, सिर पर टोपी लगाई छात्र अय्यूबा ने काले रंग की शेरवानी और सिर पर टोपी पहनकर कार्यक्रम में एंट्री ली। हवा में पर्चियां फाड़कर उड़ाते हुए कुछ छात्र उसे मंच तक लेकर आए। अय्यूबा ने अपनी स्पीच की शुरुआत "सलाम वालेकुम, नदीम तरीन हॉल" कहकर की। फिर अपनी बात शुरू की। खास बात ये है कि वो स्पीच रोमन लिपि में लिखी गई थी, जिसे अय्यूबा बिल्कुल चतुर रामलिंगम की तरह बिना समझे, सिर्फ याद करके बोलता नजर आया। उसके बोलने का तरीका, उच्चारण और बीच-बीच में आने वाले अटपटे शब्द सुनकर दर्शकों की हंसी छूट जा रही थी। अय्यूबा ने क्या कहा? “सबको AC दूंगा और मेट्रो चलाऊंगा” अफ्रीकी छात्र अय्यूबा ने कहा- आप सब जानते हैं, NT (नदीम तरीन) में आजकल क्या चल रहा है? इसलिए मैं झूठे वादे नहीं करूंगा। अगर मैं सेक्रेट्री चुना गया, तो NT से मेट्रो शुरू करवा दूंगा। आजकल बहुत गर्मी है, इसलिए मैं सबको AC दूंगा। एनेक्सी में 5 AC लगाऊंगा और स्विमिंग पूल भी बनेगा। ​हैरानी और हंसी का ठिकाना तब नहीं रहा जब छात्र ने आगे कहा कि कॉलेज दूर होने की वजह से वह 'मेट्रो' शुरू करवाएंगे और हर फ्लोर पर 'वॉशिंग मशीन' लगवाएंगे। ​"3 टाइम चाय मिलेगी" ​छात्रों के बीच सबसे ज्यादा उत्साह तब दिखा, जब अय्यूबा ने यूनिवर्सिटी की 'लाइफलाइन' कही जाने वाली चाय का जिक्र किया। उन्होंने वादा किया कि अगर वह सेक्रेटरी बने, तो हॉल में सभी को तीन वक्त चाय मिलेगी। उनके इस वादे पर छात्रों ने जमकर 'अय्यूबा जिंदाबाद' के नारे लगाए। AMU में सांस्कृतिक कार्यक्रम अक्सर आयोजित होते रहते हैं, जहां छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इस तरह का अनोखा और हंसी से भरपूर प्रदर्शन कम ही देखने को मिलता है। ​सोशल मीडिया पर क्यों हो रहा है वायरल? ​छात्र का यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। लोग इसकी तुलना '3 इडियट्स' के उस सीन से कर रहे हैं, जहां चतुर बिना मतलब समझे रटी-रटाई स्पीच देता है। अय्यूबा का आत्मविश्वास और उनके बोलने का लहजा इतना जबरदस्त है कि लोग इसे अब तक का सबसे "क्रेजी" और "एंटरटेनिंग" छात्र भाषण बता रहे हैं। ​सांस्कृतिक एकता की मिसाल ​हंसी-मजाक से इतर, यह वीडियो AMU की उस संस्कृति को भी दर्शाता है, जहां दुनिया भर से आए छात्र यहां की भाषा और माहौल में इस कदर घुल-मिल जाते हैं कि वे यहां के छात्र संघ चुनाव और सांस्कृतिक गतिविधियों का अभिन्न हिस्सा बन जाते हैं। ----------- यह खबर भी पढ़ें- महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाने वाली महिला का यू-टर्न: बोली- मतभेद मिट गए; पहले कहा था- हमबिस्तर होने का दबाव बनाया महोबा की महिला भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष पर जिला उपाध्यक्ष का पद दिलाने के बदले हमबिस्तर होने का आरोप लगाया था। इसके बाद 2 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय टीम ने जांच शुरू की, तो उन्होंने अपने बयान से 3 बार यू-टर्न लिया। अब दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bengaluru: पहले पति को खोया, फिर गमों के अंधेरे में गुमनाम, बेंगलुरु में निर्वस्त्र मिली झारखंड की बेटी
    Next Article
    KGMU डायलिसिस यूनिट बंद होने की खबर से हड़कंप:नोटिस से मरीज-तीमारदार हुए परेशान, नया सेटअप आने तक पुरानी कंपनी ही चलाएगी यूनिट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment