Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अनंत नगर योजना के प्लॉट का रजिस्ट्रेशन कल से:लखनऊ में 498 भूखंड के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे, लॉटरी से आवंटन होगा

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) एक बार फिर अनंत नगर योजना में भूखण्ड खरीदने का मौका देने जा रहा है। इस बार 498 प्लॉटों के लिए 28 अप्रैल से 27 मई 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण खुलेगा। आवंटन पूरी तरह पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया से किया जाएगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए। उन्होंने बताया कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इच्छुक लोग एलडीए की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। 5% रकम जमा कर करना होगा आवेदन आवेदन के लिए पहले पंजीकरण पुस्तिका खरीदनी होगी। इसके बाद प्लॉट के अनुमानित मूल्य का 5 प्रतिशत पंजीकरण शुल्क जमा करना होगा। सफल आवेदकों के बीच लॉटरी के जरिए भूखण्ड आवंटित किए जाएंगे। 785 एकड़ में बस रही आधुनिक टाउनशिप मोहन रोड पर करीब 785 एकड़ में विकसित हो रही अनंत नगर योजना में लगभग डेढ़ लाख लोगों के लिए आवास की व्यवस्था की जा रही है। योजना को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के ग्रिड पैटर्न पर विकसित किया जा रहा है। यहां चौड़ी सड़कें, भूमिगत बिजली लाइन, स्वच्छ जल आपूर्ति और ईवी चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। ग्रीन और स्मार्ट सुविधाओं पर फोकस योजना में करीब 130 एकड़ क्षेत्र में पार्क और ग्रीन स्पेस विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज, सामुदायिक केंद्र जैसी सुविधाएं भी होंगी। इस बार इन सेक्टरों में प्लॉट इस चरण में आलोक खण्ड के 493, आदर्श खण्ड के 4 और आकाश खण्ड का 1 प्लॉट शामिल है। इससे पहले तीन चरणों में 1283 भूखण्डों का आवंटन किया जा चुका है, जिसमें 29 हजार से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। तीन साइज में उपलब्ध प्लॉट इस बार कुल 498 भूखण्ड तीन श्रेणियों में उपलब्ध हैं— 288 वर्गमीटर: 155 प्लॉट 200 वर्गमीटर: 178 प्लॉट 162 वर्गमीटर: 165 प्लॉट
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी के बाद दहेज में 10 लाख मांगे:सोने के गहने और हीरे की अंगूठी मांगी, दुल्हन ने विदाई से किया इनकार
    Next Article
    Bharat Kapoor: फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका, लीजेंड्री कलाकार भरत कपूर का निधन, 80 की उम्र में ली अंतिम सांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment