Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अपर्णा यादव ने जलाया सपा का झंडा:बाराबंकी में अरविंद गोप बोले- पहचान देने वाले झंडे का अपमान, होगी कानूनी कार्रवाई

    2 hours ago

    2

    0

    संसद में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) गिरने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। लखनऊ में भाजपा नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा समाजवादी पार्टी का झंडा और अखिलेश यादव की तस्वीर जलाने पर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस कृत्य को लोकतंत्र का अपमान और भाजपा की सोची-समझी साजिश बताया है। शनिवार को मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा से महिलाओं को अधिकार देने के पक्ष में रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि सरकार को पहले से पता था कि उनके पास दो-तिहाई बहुमत नहीं है, फिर भी उन्होंने दिखावे के लिए बिल पेश किया। बिल गिरने के तुरंत बाद भाजपा नेताओं का तख्ती-बैनर लेकर बाहर आना दर्शाता है कि यह सब पहले से तय था। अपर्णा यादव द्वारा सपा का झंडा और अखिलेश यादव की फोटो जलाने पर गोप ने कड़े शब्दों में कहा कि विरोध करना सबका अधिकार है, लेकिन लाल झंडा गरीब, किसान और नौजवान के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "जिस झंडे ने आपको पहचान दी, उसे जलाना आपके स्तर को दर्शाता है। यह झंडा श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की विरासत है, इसका अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" गोप ने मांग की है कि झंडा और नेता की फोटो जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। गौरतलब है कि अपर्णा यादव ने लखनऊ में विधानभवन के सामने सपा और कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए झंडा जलाया था। इस घटना ने बाराबंकी सहित पूरे प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। गोप ने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी इस कृत्य की घोर निंदा करती है और जनता ऐसे अपमान करने वालों को सबक सिखाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बैंक परिसर में महिलाओं में मारपीट:पदाधिकारियों को लेकर दो गुटों में विवाद, 5 पर केस दर्ज
    Next Article
    लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के दौरान लगी आग:अभ्यर्थियों और स्टाफ को बाहर निकाला, प्रिंसिपल का कमरा जला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment